सड़क दुर्घटना में वन क्षेत्राधिकारी की मौत, बाइक से आगरा कोर्ट में मुकदमे की तारीख को जा रहे थे

Tuesday, April 29, 2025 - 17:56
Updated: 1 year ago
0
सड़क दुर्घटना में वन क्षेत्राधिकारी की मौत, बाइक से आगरा कोर्ट में मुकदमे की तारीख को जा रहे थे
demo

मथुरा (आरएनआई) थाना फरह क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज प्रात: कोर्ट में चल रहे मुकदमे की तारीख में  बाइक से जाते वन क्षेत्राधिकारी गोवर्धन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक दूसरी दुर्घटना भी इसी मार्ग पर गांव कुरकंदा के समीप हुई। सोमवार की सायं ड्यूटी करके लौट रहे एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

मूल रुप से झांसी जनपद के रहने वाले अवधेश पाल गोवर्धन रेंज में वन क्षेत्राधिकारी (प्रभारी गोवर्धन) के पद पर वन विभाग में कार्यरत थे। बताया गया कि वह लेबर कोर्ट आगरा में चल रहे किसी विभागीय मुकदमे की पैरवी करने के लिए आज प्रात: बाइक से आगरा के लिए जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरह थाना क्षेत्र के रैपुरा जाट के समीप अवधेश पाल की बाइक को किसी तेज गति से दौड़ते वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भंयकर थी कि वन क्षेत्राधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना का पता लगने पर मौके पर पहुंची  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन क्षेत्राधिकारी की दुर्घटना में हुई मौत का पता लगने पर विभाग में  हड़कंप मच गया। उनके परिवार को भी जब इस दुखद हादसे का पता लगा तो सभी मोरचरी पहुंच गए। डीएफओ सहित वन विभाग के अधिकारी वहां पहुंच गए।

दूसरी दुर्घटना भी इसी थाना क्षेत्र के हाइवे पर कुरकंदा गांव के समीप हुई। बताया गया कि अछनेरा का रहने वाला देवेंद्र प्रताप सिंह मथुरा में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। बताया गया कि वह सोमवार की सायं ड्यूटी करने के बाद बाइक से अछनेरा के  लिए लौट रहा था। रास्ते में कुरंकद  के निकट किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही उसके साथ हुए हादसे के बारे में उसके परिवार के लोगों को भी बताया। परिवार के लोग मोरचरी पर पहुंच गए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User