सुलतानपुर: स्व श्रीनाथ श्रीवास्तव की दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु श्रद्धांजलि सभा भगवान चित्रगुप्त मन्दिर में आयोजित

Aug 5, 2024 - 19:26
Jun 15, 2025 - 21:40
 0  0
सुलतानपुर: स्व श्रीनाथ श्रीवास्तव की दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु श्रद्धांजलि सभा भगवान चित्रगुप्त मन्दिर में आयोजित

सुलतानपुर (आरएनआई) कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर गायक स्थित भगवान चित्रकूट मंदिर परिसर में आज भगवान चित्रकूट मंदिर समिति के सभी कार्यकारिणी सदस्य पदाधिकारी के बीच रानीपुर कायस्थ गांव निवासी स्वर्गीय श्रीनाथ श्रीवास्तव की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आयोजित किया गया। दिवंगत आत्मा की ईश्वर से शांति प्रदान करने हेतु प्रार्थना के साथ-साथ परिजनों को यह आसहनीय पीड़ा और दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने के लिए विशेष प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि सभा में भगवान चित्रगुप्त मंदिर समिति के संरक्षक शिवकुमार लाल श्रीवास्तव, डॉक्टर सीयल श्रीवास्तव, रत्नेश श्रीवास्तव, इंजीनियर माता प्रसाद श्रीवास्तव, मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव, महामंत्री संदीप श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि आंसू श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, तरुणेश बंटी श्रीवास्तव, निष्ठा श्रीवास्तव, आचार्य नीरज मिश्रा, अनूप श्रीवास्तव सिब्बू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0