स्वच्छता ही सेवा अन्तर्गत देवस्थान व तालाब को स्वच्छ किया

Friday, September 22, 2023 - 11:52
Updated: 3 years ago
0
स्वच्छता ही सेवा अन्तर्गत देवस्थान व तालाब को स्वच्छ किया

शाहजहाँपुर। (आरएनआई) जिला गंगा समिति, एवं नेहरू युवा केन्द्र शाहजहाँपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन विकास क्षेत्र ददरौल स्थित देवस्थान श्री जय जानकी महाराज जी एवं समीप स्थित तालाब में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के बारे में अवगत कराते हुये स्वच्छता को सर्वोत्तम सेवा बताया व समस्त ग्रामवासियों व युवाओं को सार्वजनिक स्थल पर दिनांक 01 अक्टूबर तक निरन्तर स्वच्छता एवं श्रमदान कर अपने स्थानीय परिसर को स्वच्छ रखने की अपील की साथ ही 02 अक्टूबर गाँधी जयन्ती पर वृहद स्तर पर स्वच्छता दिवस मनाने को अभ्रिप्रेरित किया। ग्राम प्रधान पति राममूर्ति वर्मा, सदस्य क्षेत्र पंचायत रामू शर्मा, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक निर्दोष शर्मा, रवि सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, जितेन्द्र वर्मा, पंडित राकेश शर्मा, अमर शर्मा, सरदार ललित सिंह, गोपाल, गोपी, करन, राहुल व स्थानीय ग्रामीणवासियों ने श्रमदान कर देवस्थान को स्वच्छ व निर्मल किया। जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) विनय कुमार सक्सेना ने स्वच्छता ही सेवा की थीम कचरा मुक्त भारत पर प्रकाश डालते हुये समस्त जल स्रोतों को स्वच्छ रखने हेतु वचनबद्ध करते हुये स्वच्छता शपथ पर हस्ताक्षर कर शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम में विशेष सहयोग ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व सम्मानित ग्रामीणवासी का रहा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User