सुलतानपुर: सरस्वती शिशु मंदिर झारखंड कादीपुर में मातृभारती का हुआ गठन 

विद्या भारती  अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर झारखंड कादीपुर में आज मातृ भारती गठन की प्रक्रिया पूरी की गई।

Saturday, August 3, 2024 - 13:53
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: सरस्वती शिशु मंदिर झारखंड कादीपुर में मातृभारती का हुआ गठन 

सुलतानपुर (आरएनआई) मातृ भारती गठन की प्रक्रिया में निर्वाचन अधिकारी के रूप में मातृ भारती की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सिंह रही। मातृ भारती की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक उपाध्याय ने मातृ भारती की उपयोगिता और क्रियान्वयन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों की प्राथमिक पाठशाला माता होती है। बच्चों के नैसर्गिक विकास में मां की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। विद्याभारती सरस्वती शिशु मंदिर बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर हमेशा प्रयासरत रहता है।इसी के क्रम में हमारे संस्थान में मातृभारती का गठन होता है। अध्ययनरत बच्चों के भीतर शिक्षा और संस्कार की भावना जागृत मातृशक्ति ही करती है। इसीलिए हमारे सरस्वती शिशु मन्दिरों में मातृभारती का गठन किया जाता है।

आज मातृभारती की गठन प्रक्रिया में संरक्षक श्रीमती प्रतिमा सिंह, अध्यक्ष श्रीमती श्वेता अस्थाना, उपाध्यक्ष श्रीमती रेनू सिंह, श्रीमती ज्योति उपाध्याय, श्रीमती शिखा बरनवाल, मंत्री श्रीमती पुष्पांजलि, सहमंत्री श्रीमती रागिनी पाठक, श्रीमती राजकुमारी शुक्ल, श्रीमती उर्मिला यादव, कोषाध्यक्ष श्रीमती निशा, सांस्कृतिक प्रमुख श्रीमती कोमल मिश्रा, श्रीमती प्रीति मिश्रा, शैक्षिक प्रमुख श्रीमती आरती जायसवाल, संगीत प्रमुख श्रीमती साधना सदस्य श्रीमती पूनम पांडे, श्रीमती सेजल बरनवाल,रूपा बरनवाल, श्रीमती नीतू यादव मनोनीत की गयी।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष केशव प्रसाद मिश्र,प्रबंधक गजेन्द्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहकर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। मातृ भारती के निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया मातृ भारती प्रमुख आचार्या श्रीमती लक्ष्मी शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User