सुलतानपुर-लोकसभा चुनाव को लेकर आजाद पार्टी कोर कमेटी की हुई बैठक

Sunday, February 25, 2024 - 19:52
Updated: 3 years ago
0
सुलतानपुर-लोकसभा चुनाव को लेकर आजाद पार्टी कोर कमेटी की हुई बैठक

सुलतानपुर (आरएनआई) लोकसभा चुनाव को लेकर आजाद पार्टी कोर कमेटी की अहम बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीशलाल उपाध्याय "गौरीशंकर" के नेतृत्व में कादीपुर तहसील मुख्यालय स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। इस अवसर पर पार्टी के नवागत पदाधिकारी प्रदेश युवा अध्यक्ष सुनील दत्त उपाध्याय व जिलाध्यक्ष सुलतानपुर नरेन्द्र प्रताप पाण्डेय को माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष चर्चा में किसी राष्ट्रीय व बड़ी क्षेत्रीय पार्टी के साथ समझौते कर चुनाव लड़ने का विचार विमर्श किया गया और पार्टी की मजबूती को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने अपना सुझाव दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीशलाल उपाध्याय "गौरीशंकर" ने पदाधिकारियों का उत्साह वर्धन करते हुए लोकसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत दिखाने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पदाधिकारी हरीराम पाण्डेय ने किया। इस बैठक में विनीत कुमार पाण्डेय, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव व सुनील कुमार दुबे आदि वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User