सुलतानपुर-कादीपुर तहसील क्षेत्र के खतीवपुर गांव में बेखौफ सरकारी जमीन पर कब्जा

सरकारी जमीनों पर कब्जे को लेकर स्थानीय प्रशासन मौन, लोकसभा चुनाव में जारी आचार संहिता का फायदा उठा रहे हैं भूमाफिया 

Wednesday, March 27, 2024 - 20:04
Updated: 3 years ago
0
सुलतानपुर-कादीपुर तहसील क्षेत्र के खतीवपुर गांव में बेखौफ सरकारी जमीन पर कब्जा

सुलतानपुर (आरएनआई) निर्वाचन आयोग द्वारा आचार संहिता लागू होते ही कादीपुर तहसील क्षेत्र में भूमाफिया द्वारा वेशकीमती जमीन पर कब्जा किया गया। मामला कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के खतीवपुर मोहम्मदाबाद का है। मोहम्मदाबाद के दबंग कोटेदार प्रशासनिक अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक कर खुलेआम गांव की सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। खतीवपुर भूलेख में गाटा संख्या 455 बंजर भूमि के खाते में दर्ज है। पूर्व में भूमि पर अतिक्रमण को लेकर गांव वालों ने स्थानीय प्रशासन को जानकारी दिया परिणामस्वरूप तत्कालीन उपजिलाधिकारी अपनी टीम के साथ जमीन का चिन्हांकन कराया। चिन्हांकन पश्चात दिनांक 25-6-2020 को गोरेलाल मिश्र को उपजिलाधिकारी कादीपुर ने 15 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था।उस समय निर्माण कार्य भूमाफिया द्वारा रोक दिया गया लेकिन सरकारी भूमि में हुये निर्माण को हटाया नहीं गया। आसन्न लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से गाटा संख्या 455 बंजर भूमि पर पुनः कोटेदार गोरेलाल मिश्र द्वारा शासन प्रशासन को धता बताते हुए पिलर व दीवार खड़ी कर ली गई। सरकारी जमीन पर किये जा रहे अतिक्रमण को लेकर खतीवपुर निवासी वीरेंद्र पाण्डेय ने लिखित शिकायत उपजिलाधिकारी कादीपुर से किया। उपजिलाधिकारी शिवप्रसाद ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जारी निर्देश के बावजूद आज तक सरकारी जमीन पर कब्जा किए जाने को लेकर कोई कानूनी कार्यवाही नहीं हुई। कादीपुर तहसील क्षेत्र के इस गांव में सरकारी जमीन पर हुये निर्माण पर कोई कार्यवाही न होते देख भू-माफियों के हौसले बुलंद हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User