सुलतानपुर: कादीपुर अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ पर धूमधाम से मनाई गई देव दीपावली

अवधूत कपाली बाबा के सानिध्य में इक्कीस हजार दीपों से जगमगाया अघोर तीर्थ सत्यनाथ मठ। 

Saturday, November 16, 2024 - 11:47
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: कादीपुर अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ पर धूमधाम से मनाई गई देव दीपावली

सुलतानपुर (आरएनआई) आदिगंगा गोमती तट पर स्थित अघोर पीठ सत्यनाथ मठ अल्देमऊ नूरपुर में पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा के सानिध्य में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देव दीपावली पर इक्यावन हजार दीप मठ परिसर में प्रज्वलित कर पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा ने श्रद्धालुओं के साथ अघोर परम्परा के आदिगुरु भगवान दत्तात्रेय, अघोराचार्य बाबा सत्यनाथ,हिंगलाज भवानी, श्मसान काली, श्मसान भैरव भैरवी सहित अनेक देवताओं की विशेष पूजा अर्चना की गयी।

अवधूत कपाली बाबा ने कहा कि मान्यता है की तीनों लोको मे त्रिपुराशूर राक्षस का राज चलता था देवतागणों ने भगवान शिव के समक्ष त्रिपुराशूर राक्षस से उद्धार की विनती की। भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन राक्षस का वध कर उसके अत्याचारों से सभी को मुक्त कराया और त्रिपुरारि कहलाये।

इससे प्रसन्न देवताओं ने स्वर्ग लोक में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया था तभी से कार्तिक पूर्णिमा को देवदीवाली मनायी जाने लगी।आज अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ परिसर में भगवान शिव की विशेष आराधना पूजा इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया जा रहा है।

इस अवसर अघोर साधक सार्थक महराज,  आचार्य अनुज शुक्ला, आचार्य नीरज मिश्र, ठाकुर प्रसाद मिश्र,विजय गिरी, किन्नर कल्याण बोर्ड सदस्य काजल किन्नर, शुभम् सिंह, आकृति अग्रहरि, अरविन्द सिंह, प्रभाकर सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User