सुलतानपुर: अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित

Thursday, July 10, 2025 - 18:09
Updated: 1 year ago
0

सुलतानपुर (आरएनआई) अघोर परंपरा के नवनाथों में प्रथम नाथ अघोराचार्य बाबा सत्यनाथ की पावन तपोभूमि अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ मठ अल्देमऊ नूरपुर में आज 10 जुलाई को विशाल गुरु पूर्णिमा महोत्सव मठ की पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चंडेश्वर कपाली बाबा के संरक्षण में आयोजित किया गया।

पीठाधीश्वर अवधूत कपाली बाबा के सानिध्य में प्रातः 5:00 बजे से अघोरचार्य बाबा सत्यनाथ की चरण पादुका पूजन, अघोर परंपरा के आदि गुरु भगवान दत्तात्रेय के श्रृंगार पूजा साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव प्रारंभ हुआ। अघोराचार्य बाबा सत्यनाथ के साथ साथ नवनाथ, माता हिंगलाज, माता श्मशान काली,अष्ट भैरव की अघोर परंपरा अनुसार आज विशेष पूजा अर्चना की गयी।एक दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रातः 9:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक मठ की सदस्यता का पंजीकरण व नवीनीकरण किया गया तो वहीं मध्याह्न 12 बजे गुरु महाआरती,1:00 से आल्हा सम्राट फौजदार सिंह द्वारा वीर रस आल्हा गायन प्रस्तुत किया गया।

3:30 से सनातन धर्म में पर्यावरण संरक्षण विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जिसमें देश के विद्वान डॉ सुशील कुमार पाण्डेय साहित्येंदु, हनुमान प्रसाद सिंह, डॉ करुणेश भट्ट, मथुरा प्रसाद सिंह जटायु ने अपने विचार प्रस्तुत किया। प्रख्यात गायक कलाकार अभिमन्यु मौर्य द्वारा स्वरांजलि भजन  भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी गई आल्हा सम्राट फौजदार सिंह ने आल्हा गायन कर समां बांध दिया।अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ अल्देमऊ नूरपुर कादीपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव में विधानपरिषद सदस्य रामसूरत राजभर,इन्दौर मध्यप्रदेश से दीपक शर्मा, गाजीपुर से अजय श्रीवास्तव, वाराणसी से अजय सिंह, नसीराबाद रायबरेली से राय अभिषेक, प्रतापगढ़ से अन्शू श्रीवास्तव, मथुरा से सुबीर सेन , किन्नर कल्याण बोर्ड उप्र शासन की सदस्य काजल उर्फ मधू किन्नर, वरिष्ठ भाजपा नेता लालमणि सिंह,नरेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के श्रद्धालुओं के साथ साथ देश के अनेक प्रदेशों से श्रद्धालु उपस्थित होकर गुरुपूजन कर गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User