सीएमओ द्वारा डॉग शेल्टर हाउस का किया निरीक्षण

Thursday, April 9, 2026 - 20:57
Updated: 4 months ago
0
सीएमओ द्वारा डॉग शेल्टर हाउस का किया निरीक्षण

गुना (आरएनआई) मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री द्वारा नगर पालिका परिषद गुना द्वारा जगनपुर चक्क हड्डी मिल के पास बनाए जा रहे डॉग शेल्टर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपाध्‍यक्ष धरम सोनी भी उपस्थित थे।  

निरीक्षण के दौरान निर्मित हो रहे शेल्टर हाउस को शीघ्र तैयार कराने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री द्वारा तकनीकी अधिकारियों को दिए गए। सभी व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे शहर के आवारा डॉग्स को शेल्टर हाउस में व्यवस्थित किया जा सके।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजूषा खत्री ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद गुना द्वारा जगनपुर में डॉग शेल्टर हाउस का निर्माण किया जा रहा है जिसमें आवारा श्‍वानों का एबीसी कराई जाकर उन्हें सात दिन शेल्टर हाउस में रखा जाएगा। पूर्ण स्वस्थ होने पर उन्हें रेबीज के इंजेक्शन लगाए जाएंगे तथा शेल्टर हाउस से छोड़ दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पागल श्‍वानों को शेल्टर हाउस में स्थाई रूप से रखा जाएगा, जहॉ उनका उपचार व नियमित देखभाल की जायेगी। उन्होंने बताया कि, डॉग शेल्टर हाउस में शहर के नागरिक अपने श्‍वानों को रेबीज के इंजेक्शन भी लगवा सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User