सासनी में चला बिजली विभाग आपके द्वार किया समस्याओं का निस्तारण

Saturday, September 23, 2023 - 20:49
0
सासनी में चला बिजली विभाग आपके द्वार किया समस्याओं का निस्तारण

सासनी- 23 बिजली विभाग ने बिलिंग में पारदर्शिता लाने को विद्युत विभाग आपके द्वार अभियान शुरू किया है। जिसके तहत प्रत्येक मीटर रीडर के साथ एक विभागीय कर्मी, एक्सईएन, एसडीओ, जेई, टीजीटू व कार्यालय सहायकों की ड्यूटी लगाई गई है। जो घर-घर जाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण कराएंगे।
शनिवार को अवर अभियंता विवेक भारती ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बिलिंग की जांच करना व उपभक्ताओं को समय पर सही बिल उपलब्ध कराना है। इस दौरान विभागीयकर्मी मीटर की जांच करेंगे। पता लगाएंगे कि मीटर रीडर द्वारा सही बिल निकाला जा रहा है या नहीं। इस संबंध में उपभोक्ताओं से फीडबैक लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खराब प्रदर्शन करने वाले मीटर रीडरों की सूची तैयार की जाएगी। अभियान के बाद बिलिंग कार्यदायी संस्था के साथ समीक्षा कर गलत बिल निकालने वाले मीटर रीडरों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। वहीं इस संबंध में एसडीओ डीके शर्मा ने भी बिजलीकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। अभियान के तहत कस्बा के मोहल्ला घोसियान में विद्युत चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें कटिया कनैक्शन डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की हिदायत दी। वहीं मीटर चैक किए तथा लोड चैक किया। उपभोक्ताओं की जो समस्याएं थीं उनका निदान किया। इस दौरान जेई मीटर - इंजीनियर.  प्रवीन कुमार, टीजीटू पूरन शर्मा, यशवीर सिंह, अमित कुमार, मुनेंद्र कुमार, योगेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रमोद शर्मा, शकील खान आदि संविदा कर्मी मौजूद रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User