सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनियों ने मई में एमएसएमई को 692 करोड़ रुपये चुकाए: मंत्रालय

सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनियों ने इस साल मई में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को 692.36 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया।

Tuesday, June 20, 2023 - 12:00
0
सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनियों ने मई में एमएसएमई को 692 करोड़ रुपये चुकाए: मंत्रालय

नयी दिल्ली, 20 जून 2023, (आरएनआई)। सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनियों ने इस साल मई में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को 692.36 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया।

यह राशि पिछले साल इसी महीने में किए गए भुगतान से 35.6 प्रतिशत अधिक है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार अप्रैल-मई 2023 के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनियों ने एमएसएमई को कुल 1,321.32 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। यह राशि इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में किए गए 1,067.53 करोड़ रुपये के भुगतान से 23.8 प्रतिशत अधिक है।

बयान में कहा गया कि सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनियों के एमएसएमई को लंबित भुगतान की निगरानी साप्ताहिक आधार पर की जा रही है। ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है कि बकाया 45 दिनों की समय सीमा के भीतर चुका दिया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User