शीघ्र प्रारंभ होगा पासपोर्ट सेवा केंद्र:सांसद डॉक्टर के पी यादव।

सांसद यादव ने पासपोर्ट सेवा केंद्र का निरीक्षण किया

Sunday, August 6, 2023 - 19:56
Updated: 3 years ago
0
शीघ्र प्रारंभ होगा पासपोर्ट सेवा केंद्र:सांसद डॉक्टर के पी यादव।

गुना। (आरएनआई) आज गुना प्रवास के दौरान गुना- शिवपुरी-अशोकनगर सांसद डॉक्टर के पी यादव ने पासपोर्ट सेवा केंद्र हेतु चिन्हांकित स्थल का निरीक्षण किया, इस दौरान उनके साथ भारतीय डाक सेवा के अधिकारी उपस्थित रहे, इस अवसर पर बोलते हुए सांसद डॉक्टर केपी यादव ने कहा कि पासपोर्ट सेवा केंद्र प्रारंभ हो जाने से क्षेत्र वासियों को भोपाल और ग्वालियर तक नहीं भागना पड़ेगा तथा पासपोर्ट संबंधी उनके कार्य यही गुना में पूर्ण हो जाया करेंगे, इस अवसर पर सांसद श्री यादव ने कहा कि मैंने केंद्रीय संचार मंत्री से आग्रह भी किया है जैसे ही उनका समय में प्राप्त होगा शीघ्र ही इस पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ किया जावेगा। इस अवसर पर तिरंगा अभियान के तहत सांसद डॉक्टर के पी यादव ने तिरंगा सेल्फी भी ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User