सहकारिता वन महोत्सव कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम भाजपा जिलाध्यक्ष ने रोपित किया पौधा

Tuesday, July 15, 2025 - 10:36
Updated: 1 year ago
0
सहकारिता वन महोत्सव कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम भाजपा जिलाध्यक्ष ने रोपित किया पौधा

सुलतानपुर (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी सुल्तानपुर के जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी आज वन महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम अभियान में जिला सहकारी बैंक कादीपुर के परिसर में डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक सुल्तानपुर अमेठी के अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के उत्तर प्रदेश शासन के सदस्य घनश्याम चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र पाठक सहित सैकड़ो लोगों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण को लेकर के संदेश दिया।

इस अवसर पर सुशील त्रिपाठी ने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग से पूरा विश्व जूझ रहा है और इस ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए पर्यावरण प्रदूषण से निजात पाने के लिए हमें ही नहीं आम जन को भी वृक्षारोपण करना चाहिए और वृक्षारोपण करने के साथ-साथ उसका संरक्षण भी हम लोग करें तभी हमारा भविष्य सुरक्षित रह सकता है।

आज जिला सहकारी बैंक सुलतानपुर के अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह के संयोजन में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में नाबार्ड के डीजीएम विजय कुमार,एआर कोआपरेटिव अन्जनी कुमार, बैंक मैनेजर महेंद्र यादव,पूर्व प्रमुख वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान शिवभूषण सिंह, भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह, उत्कर्ष मोदनवाल, धीरेंद्र सिंह,एलडीबी कादीपुर चेयरमैन नरसिंह नारायण सिंह, वीरेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व प्रमुख अखण्डनगर बासुदेव यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजितराम,कादीपुर नगर पंचायत सभासद बृजेश सिंह, अज्जू, राकेश कुमार, सूर्यालाल गुप्ता, बृजेश उपाध्याय सहित कादीपुर क्षेत्र के सभी कोआपरेटिव निदेशक, समितियों के सभापति सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User