सर सैय्यद डे पर महिला महाविद्यालय में संगोष्ठी और प्रतियोगिताएं, छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Thursday, October 16, 2025 - 20:47
Updated: 12 months ago
0
सर सैय्यद डे पर महिला महाविद्यालय में संगोष्ठी और प्रतियोगिताएं, छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

फतेहपुर (आरएनआई) डॉ० भीमराव अंबेडकर महिला स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ० राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में यौम-ए-सर सैय्यद डे मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं, छात्र संगोष्ठी, पोर्ट्रेट और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

सर सैय्यद अहमद खां का फलसफ-ए-तालीम और आधुनिक हिंदुस्तान विषय पर छात्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बीए प्रथम वर्ष की जैनब ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय वर्ष की जैनब खान ने द्वितीय स्थान और बीए तृतीय वर्ष की जुबेदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोर्ट्रेट प्रतियोगिता में जुबैदा बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम, युसरा रिजवान बीए तृतीय वर्ष ने द्वितीय और जैनब खान बीए तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में प्रो० प्रशांत द्विवेदी, डॉ० चारु मिश्रा और डॉ० चंद्रभूषण ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। अंग्रेजी विभाग के डॉ० प्रशांत द्विवेदी ने सर सैयद अहमद खान के शैक्षिक विचारों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ० राजेश कुमार यादव ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सर सैयद अहमद खान ने शिक्षा पर बहुत जोर दिया और शिक्षा ही मनुष्य को एक अच्छा इंसान बनाती है। इसलिए शिक्षित होना खास तौर पर महिलाओं का शिक्षित होना बहुत महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्राओं के मनोबल को बढ़ाते हैं। कार्यक्रम की संयोजक उर्दू विभाग की डॉ० ज़िया तसनीम ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने सर सैय्यद अहमद खान के जीवन से जुड़े विभिन्न तथ्यों और विचारों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर प्रो० शकुंतला, डॉ० चारू मिश्रा, रमेश सिंह, डॉ० चंद्र भूषण, डॉ० बृजेश पाल और डॉ० अनुष्का छौंकर सहित महाविद्यालय के समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User