सराहनीय कार्य करने पर लखनऊ में सम्मानित हुए डॉ. पुष्पेंद्र सिंह सहित तीन शिक्षक

Monday, October 30, 2023 - 20:35
Updated: 3 years ago
0
सराहनीय कार्य करने पर लखनऊ में सम्मानित हुए डॉ. पुष्पेंद्र सिंह सहित तीन शिक्षक

सासनी- 30 अक्टूबर। उप शिक्षा निदेशक लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में उत्कृष्ट सहयोग करने वाले शिक्षकों का सम्मान समारोह रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज लखनऊ में आयोजित किया। जिसमें जनपद के नोडल अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र सिंह एवं विद्यालय में 5 से अधिक बच्चों का चयन कराने वाले शिक्षक संविलियन विद्यालय बिजलीघर से अनिल कुमार एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सासनी से पल्लवी चतुर्वेदी को डायट प्राचार्य लखनऊ अजय कुमार ने प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया। तीन से कम चयन कराने वाले संविलियन विद्यालय अंधपुरा के शिक्षक प्रमेश कुमार शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनपद हाथरस का नोडल डॉ पुष्पेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया था। पहले जहां इस परीक्षा के लिए लगभग दौ सौ बच्चे ही प्रतिभाग करते थे। विगत दो वर्षों में अब सात सौ से ज्यादा बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। शिक्षकों के राज्य स्तर पर सम्मानित होने पर खंड शिक्षा अधिकारी सनी अखिलेश प्रताप सिंह, प्रधानाध्यापक रुद्रदत्त शर्मा, राजकुमारी उपाध्याय ने हर्ष व्यक्त किया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User