समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में किया गया अज्ञात शव का दाहसंस्कार

Sunday, October 15, 2023 - 20:56
Updated: 3 years ago
0
समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में  किया गया अज्ञात शव का दाहसंस्कार

हाथरस,व्यक्ति के मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है
अज्ञात शव को एडीएचआर की देखरेख और समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में दाहसंस्कार किया गया जिसके दाहसंस्कार की व्यवस्था मे एडीएचआर के पदाधिकारी का गुप्त रूप से पूर्णरूपेण सहयोग रहा
दिनांक 11 अक्टूबर 2023 को कोतवाली सहपऊ क्षेत्र में मानिकपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक चमनपुरा ग्राम पर रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेल से कटा हुआ पुलिस को मिला उक्त व्यक्ति की उम्र लगभग 28 वर्ष थी मृतक , नीला अंडरवियर , कत्थई कलर का लोअर पहना हुए था पुलिस द्वारा शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को थाना पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया उसके उपरांत पुलिस  द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीन वार्ष्णेय से शव के अंतिम संस्कार के लिए अनुरोध किया गया समाजसेवियों द्वारा उपरोक्त शव का हिंदू रीति रिवाज दाहसंस्कार किया

अंतिम संस्कार सुनील अग्रवाल अध्यक्ष निस्वार्थ सेवा संस्थान ,प्रवीन वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स समाजसेवी सुनीत आर्या,आयोग दीपक ,बंटी भाई कपड़े वाले,साथ में रोमी ठाकुर,तरुण राघव,नरेश दिवाकर,कांस्टेबलअनुज कुमार, पीआरडी मंगल स्वरूप मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User