सबरकांठा में चार बच्चों की रहस्यमयी मौत, दो का इलाज जारी; चांदीपुरा वायरस संक्रमण का शक, जांच शुरू

गुजरात के साबरकांठा जिले में संदिग्ध चांदीपुरा वायरस के संक्रमण से चार बच्चों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य का उपचार चल रहा है। रक्त नमूनों को जांच के लिए एनआईवी के पास भेजा गया है। 

Saturday, July 13, 2024 - 15:16
0
सबरकांठा में चार बच्चों की रहस्यमयी मौत, दो का इलाज जारी; चांदीपुरा वायरस संक्रमण का शक, जांच शुरू

हिम्मतनगर (आरएनआई) गुजरात के साबरकांठा जिले में संदिग्ध चांदीपुरा वायरस के संक्रमण से चार बच्चों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य का उपचार चल रहा है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

दोनों बच्चों का इलाज जिले के हिम्मतनगर के सिविल अस्पताल में चल रहा है। चांदीपुरा वायरस बुखार, फ्लू के समान लक्षणों और तीव्र एन्सेफलाइटिस (मस्तिष्क की सूजन) का कारण बनता है। यह वायरस रोगजनक रबडोविरिडे परिवार के वेसिकुलोवायरस जीन का सदस्य है। यह मच्छरों और मक्खियों जैसे रोगवाहकों से फैसला है। 

साबरकांठा जिले के मुख्य  स्वास्थ्य अधिकारी राज सुतारिया ने बताया कि सभी छह बच्चों के रक्त के नमूने पुष्टि के लिए पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) को भेजे गए है और उनके नतीजों का इंतजार है। उन्होंने बताया कि हिम्मतनगर सिविल अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञों ने दस जुलाई को चांदीपुरा वायरस की वजह से चार बच्चों की मौत के बाद संदेह जताया था। 
 
सुतारिया ने बताया कि अस्पताल में भर्ती दो अन्य बच्चों में भी इसी तरह के लक्षण दिखाई दिए हैं। ऐसा लगता है कि वे भी इसी वायरस से संक्रमित हैं। जिन चार बच्चों की मौत हुई है, उनमें से एक साबरकांठा जिले का था और दो पड़ोसी अरावली जिले के थे। चौथा बच्चा राजस्थान का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि अस्पताल में जिन दो बच्चों का इलाज चल रहा है वे भी राजस्थान के हैं। 

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राजस्थान में अधिकारियों को बच्चों की मौत के बारे में सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा, हमने मरने वाले चार बच्चों  सहित सभी छह नमूने पुणे स्थित एनआईवी भेज दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण को रोकने के लिए जिला अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में मक्खियों को मारने के लिए निवारक उपाय करने के लिए टीमों को तैनात किया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User