संस्कृत विश्व मंगल की भाषा है-साहित्य भूषण डा सुशील कुमार पाण्डेय साहित्येंदु

Aug 9, 2025 - 19:55
Aug 9, 2025 - 19:56
 0  702
संस्कृत विश्व मंगल की भाषा है-साहित्य भूषण डा सुशील कुमार पाण्डेय साहित्येंदु

सुलतानपुर (आरएनआई) कादीपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ अल्देमऊ नूरपुर  के पीठाधीश्वर अवधूत उग्रचंडेश्वर कपाली बाबा के संरक्षण में बिजेथुआ महावीरन में हनुमान मंदिर में दक्षिणमुखी हनुमान जी का विशेष पूजा अर्चना हनुमदार्चन मुख्य यजमान अजय बहादुर सिंह ने किया।

वहीं मन्दिर  के निकट आज संस्कृत दिवस का आयोजन किया गया जो विगत पंद्रह वर्षों से संपन्न किया जा रहा है।मठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा द्वारा स्थापित अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ विद्वत् परिषद् के अध्यक्ष साहित्य भूषण डॉ सुशील कुमार पाण्डेय ने संस्कृत भाषा में श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा विश्व मंगल की भाषा है।जिस परिवार में संस्कृत भाषा का प्रयोग होगा उस परिवार की संस्कृति पवित्र रहेगी और संस्कार उत्तम रहेगा।डा साहित्येंदु ने संस्कृत भाषा की उपयोगिता से संबंधित दो पत्रकों का वितरण किया।डा पाण्डेय ने कहा कि साहित्य भूषण विजय शंकर मिश्र भास्कर की रचनाधर्मिता में संस्कृत भाषा का ज्ञान विज्ञान प्रतिबिम्बित है।

इस अवसर पर स्व बीरेंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुंदा भैरोपुर के प्राचार्य और संस्कृत विद्वान् डा अनिल तिवारी, प्रभाकर जी ,अजय सिंह रामबरन पीजी कॉलेज बिभारपुर प्रबंधक,, साधना सरोज नेशनल इंटर कॉलेज कादीपुर, डॉ सौम्या तिवारी प्रवक्ता राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कादीपुर को अवधूत कपाली बाबा के सौजन्य से सम्मान पत्र और डा सुशील कुमार पाण्डेय साहित्येंदु की पुस्तक मनीषियों की दृष्टि में संस्कृत के साथ अंगवस्त्र प्रदान कर पुष्पहार पहना कर भाजपा जिला अध्यक्ष जौनपुर पुष्पराज सिंह,समाज सेवी भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी,विद्वत् परिषद् के संयोजक अजय बहादुर सिंह, आचार्य नीरज जी तथा सत्यनाथ विद्वत् परिषद् के अध्यक्ष डा सुशील कुमार पाण्डेय साहित्येंदु ने सम्मानित किया।इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रणविजय सिंह,संस्कृत मनीषी शिवाकांत पाण्डेय,संगीतज्ञ आलोक पाण्डेय पत्रकार विजय बहादुर गिरि, अशोक कुमार सिंह, सुरेन्द्र सिंह, टिंकू सिंह, विजय कुमार, सेवा अर्थ के संयोजक वैज्ञानिक ओपी सिंह वेद प्रकाश पाठक,अगंद सिंह पहलवान,अभिमन्यु मौर्य, विपिन सिंह, शैलेन्द्र उपाध्याय, उत्कर्ष मोदनवाल, शानू पाठक सहित अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ मठ विद्वत परिषद के अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार पाण्डेय साहित्येंदु ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध श्री गोरक्षनाथ शोधपीठ ,नाथ संप्रदाय पर आठ खंडों में विश्वस्तरीय पुस्तक माला प्रकाशित करने का विनिश्चय किया है।श्री सत्यनाथ अघोर पीठ अल्देम ऊं नूरपुर कादीपुर सुलतानपुर के विषय में विशेष लेख के लिए उक्त शोधपीठ के वरिष्ठ आचार्य डा कुशल नाथ मिश्र ने मान्यता प्राप्त पत्रकार श्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव को पत्र लिखा है और उक्त शोधपीठ में उक्त विषय पर विचार विमर्श के लिए  श्रीवास्तव जी को06/07सितंबर2025 को आमंत्रित किया गया है।इस विचार विमर्श में देश विदेश के नाथ दर्शन विशेषज्ञ सम्मिलित होंगे। श्रीवास्तव जी के सौजन्य से सत्यनाथ अघोर पीठ अल्देम ऊं नूरपुर कादीपुर सुलतानपुर तथा जनपद सुलतानपुर को विशेष प्रतिष्ठा मिली है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0