संसद भवन की सुरक्षा के लिए तैनात होंगे CISF के 29 अफसर

संसद परिसर की सशस्त्र सुरक्षा करने के लिए 3,300 से अधिक सीआईएसएफ के जवानों के दल को तैनात किया गया है। इस दल की अगुवाई के लिए 29 अधिकारियों को भी तैनात किया जाएगा। 

Wednesday, July 10, 2024 - 19:00
0
संसद भवन की सुरक्षा के लिए तैनात होंगे CISF के 29 अफसर

नई दिल्ली (आरएनआई) देश में लोकतंत्र के सबसे बड़े प्रतीक संसद भवन की सुरक्षा सोमवार से पूरी तरह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के हवाले की गई है। संसद परिसर की सशस्त्र सुरक्षा करने के लिए 3,300 से अधिक सीआईएसएफ के जवानों के दल को तैनात किया गया है। इस दल की अगुवाई के लिए 29 अधिकारियों को भी तैनात किया जाएगा। 

सूत्रों के हवाले से खबर है कि 3,317 कर्मियों की इस टुकड़ी का नेतृत्व 29 अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। इन अफसरों में एक उपमहानिदेशक, एक वरिष्ठ कमांडेंट, दो कमांडेंट, सात डिप्टी कमांडेंट और 18 असिस्टेंट कमांडेंट को शामिल किया जाएगा। इनमें से दो अधिकारी फायर विंग से होंगे। सूत्रों का कहना है कि सेना ने संसद परिसर की सुरक्षा में फायर कॉम्बेट यूनिट को भी शामिल किया है। 

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 1,400 कर्मचारियों के हटने के बाद सीआईएसएफ के 3,317 र्मी आतंकवाद रोधी और अन्य सुरक्षा दायित्वों की जिम्मेदारी को पूरी तरह अपने हाथ में लिया है। पिछले वर्ष 13 दिसंबर को संसद सुरक्षा में चूक की घटना के बाद सरकार ने यह जिम्मेदारी सीआरपीएफ की जगह सीआईएसएफ को सौंपने का फैसला किया था। 13 दिसंबर, 2023 को शून्यकाल के दौरान दो लोग दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूद गए थे। लगभग उसी दिन, दो अन्य लोगों ने संसद परिसर के बाहर नारे लगाते हुए कनस्तरों से रंगीन धुएं का छिड़काव भी किया था। 

मई-जून के महीने से ही सीआईएसएफ ने संसद परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली थी। इसे लेकर मंगलवार को आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। 22 जुलाई से संसद की कार्यवाई से पहले परिसर की सशस्त्र सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ के दल को पूरी तरह से तैनात कर दिया जाएगा। कुल मिलाकर संसद भवन का सुरक्षा चक्र अब बेहद मजबूत होने जा रहा है। सीआईएसएफ कर्मियों को तैनाती से पहले सामान की जांच, व्यक्तिगत तलाशी, विस्फोटक सामग्री का पता लगाने और इसके निपटान, आतंकवाद रोधी त्वरित प्रतिक्रिया, अचूक निशानेबाजी और सार्वजनिक बातचीत एवं शिष्टाचार जैसा प्रशिक्षण दिया गया है। संसद की सुरक्षा जिम्मेदारी पूरी तरह अपने हाथ में लेने से पहले सीआईएसएफ कर्मियों ने परिसर में नियमित अभ्यास भी किया। स्वागत कक्ष क्षेत्र का प्रबंधन करने वाले बल के पुरुष तथा महिला  कर्मियों को सफारी सूट के अलावा हल्के नीले रंग की पूरी आस्तीन वाली कमीज और भूरे रंग की पैंट वाली नई वर्दी दी गई है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User