संसद के विशेष सत्र के बीच बुलाई गई मीटिंग

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज संसद की एनेक्सी बिल्डिंग में होगी। वहीं, राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने दोनों सदनों के सदस्यों से अनुरोध किया कि सभी लोग देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने के लिए कल सुबह संसद के केंद्रीय कक्ष में इकट्ठा हों।

Monday, September 18, 2023 - 14:40
0
संसद के विशेष सत्र के बीच बुलाई गई मीटिंग
कैबिनेट की बैठक आज

नई दिल्ली। (आरएनआई) संसद के विशेष सत्र के बीच कैबिनेट की अहम बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक, सोमवार शाम 6.30 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। बैठक संसद की एनेक्सी बिल्डिंग में होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने दोनों सदनों के सदस्यों से अनुरोध किया कि वे भारतीय संसद की समृद्ध विरासत को मनाने के लिए एकजुट हों। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने के लिए कल यानी 19 सितंबर को सुबह 11 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में इकट्ठा हों।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User