संभागायुक्‍त द्वारा फोटो निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्‍त पुनरीक्षण से संबंधित किये गये कार्यो की बीएलओ के साथ की गयी समीक्षा

फोटोयुक्‍त मतदाता परिचय पत्र पहचान का बहुत बड़ा सबूत है, इसके लिए सभी पात्र व्‍यक्तियों के जुड़वाएं नाम - संभागायुक्‍त

Friday, November 22, 2024 - 21:34
Updated: 2 years ago
0
संभागायुक्‍त द्वारा फोटो निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्‍त पुनरीक्षण से संबंधित किये गये कार्यो की बीएलओ के साथ की गयी समीक्षा

गुना (आरएनआई) फोटो निर्वाचन नामावली का विशेष संक्षिप्‍त पुनरीक्षण 2025 के संबंध में संभागायुक्त ग्वालियर मनोज खत्री द्वारा जिले के बीएलओ के साथ समीक्षा की गयी। इस दौरान कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह, अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमति जिया फातिमा एवं अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डे सहित जिले के चिन्हित बीएलओ उपस्थित रहे। 

संभागायुक्‍त द्वारा उपस्थित बीएलओ से फार्म 6, 7 एवं 8 से संबंधित प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्‍त की और निर्देश दिये कि सभी बीएलओ अपने जिले के उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से संपर्क करें। ऐसे छात्र जो 01 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्णं कर चुके हैं, उनके नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी को संबंधित प्राचार्यो को पत्र जारी करने के निर्देश दिये। 

बीएलओ, सुपरवाइजर की बैठक बुलाकर उनके कार्यो की सतत करें समीक्षा

उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने बीएलओ, सुपरवाइजर की बैठक बुलाएं एवं उनके द्वारा किये गये कार्यो की सतत समीक्षा की जावे। सभी बीएलओ फार्म 7 के संबंध में विशेष सावधानी बरतें। यह फार्म एकत्रित करके न रखें, इन पर त्‍वरित कार्यवाही की जावे। वोटर हेल्‍प लाइन एप के माध्‍यम से कितने आवेदन प्राप्‍त हो रहे हैं, इसकी भी जानकारी उपस्थित बीएलओ से प्राप्‍त की गई।

सभी बीएलओ पंचायत स्‍तर पर ग्राम पंचायत सचिव से संपर्क करें और उनके जन्‍म, मृत्‍यु पंजी के आधार पर मृत व्‍यक्तियों की जानकारी प्राप्‍त कर मृत्‍यु प्रमाण पत्र के आधार पर पुष्टि उपरांत उनका नाम मतदाता सूची से हटवाएं। इस दौरान संभागायुक्‍त द्वारा जिले का जेण्‍डर रेशो, ईपी रेशो के बारे में जानकारी प्राप्‍त की और बीएलओ को निर्देशित किया गया कि अपने क्षेत्र की आंगनबाडी़ कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता की सहायता से जेण्‍डर रेशो बढ़ाने के लिए प्रयास किया जावे। इसी प्रकार ईपिक रेशो बढ़ाने के लिए ऐसे मतदान केन्‍द्र चिन्हित करें जहां इपिक रेशो कम है वहां डोर-टू-डोर सर्वे करें। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए राजनैतिक दलों के बीएलए की भी मदद ली जावे। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्‍वीप गतिविधियों से संबंधित वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया साइट्स पर डाले जावें। 

फोटोयुक्‍त मतदाता परिचय पत्र पहचान का बहुत बड़ा सबूत है। इसके लिए सभी पात्र व्‍यक्तियों के नाम जुड़वाने के लिए सतत प्रचार-प्रसार किया जावे और बीएलओ, सुपरवाइजर के माध्‍यम से इस कार्य की सतत मॉनिटरिंग किया जाना सुनिश्चित किया जावे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User