संगोलीपुर मडैयन मोरम खदान से किसानों की फसलें बर्बाद, खेतों से जबरन वाहन निकालने पर विरोध

Friday, November 21, 2025 - 21:22
Updated: 11 months ago
0
संगोलीपुर मडैयन मोरम खदान से किसानों की फसलें बर्बाद, खेतों से जबरन वाहन निकालने पर विरोध

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर मडैयन मोरम खदान को लेकर किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि खदान संचालक व उसके कर्मचारी दबंगई के बल पर किसानों की जमीन से लगातार मोरम से भरे भारी वाहन निकाल रहे हैं, जिससे खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो रही हैं। किसानों का कहना है कि बिना अनुमति और बिना किसी मुआवजा दिए उनके खेतों पर कब्जा कर मार्ग बनाया जा रहा है।

गुरुवार सुबह इसी मुद्दे को लेकर गांव के कई किसान सड़क पर धरने पर बैठ गए। किसानों के साथ यूनियन के पदाधिकारी जितेंद्र त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। किसानों ने प्रशासन और खदान संचालक पर मौन सहमति से अन्याय करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। गुस्साए किसानों ने वाहन संचालन रोकते हुए चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ और नुकसान की भरपाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। काफी देर तक हंगामे के बाद ठेकेदार मौके पर आया और किसानों से बातचीत की। आश्वासन मिलने पर मामला फिलहाल शांत हुआ। किसानों ने मांग की है कि फसलों का उचित मुआवजा दिया जाए और खेतों में वाहन निकालना बंद किया जाए। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User