शाहाबाद: भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ चलाया सफाई अभियान
शाहाबाद हरदोई। अंबेडकर जयंती से पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल पांडेय पिंटू ने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ संविधान निर्माता ,भारत रत्न डाक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमाओं और उसके आसपास सफाई कार्य किया।अंबेडकर जयन्ती के उपलक्ष्य मे नगर मंडल अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू ने शाहाबाद के अम्बेडकर पार्क में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा आकाश सिंह के साथ प्रतिमा पर स्वच्छता कार्य किया। इसके उपरांत नगर के अल्लाहपुर ,सुलेमानी मे भी प्रतिमाओं पर स्वच्छता कार्यक्रम किया गया। नगर अध्यक्ष पांडेय ने बताया सोमवार को देश के संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव अंबेकर की जयंती पर विधान सभा क्षेत्र में कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। भाजपा की सरकारें सभी वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को चला रही है। जिसका लाभ सभी वर्गों को बिना भेदभाव के दिया जा रहा है। इस अवसर पर डीसीडीएफ चेयरमैन वरिष्ठ भाजपा नेता रामदास गुप्ता, सुभाष रस्तोगी, महामंत्री सुभाष सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष दौलत राम राठौर, प्रिंस मौर्य, अंकुर सौरभ लाहौरी,अमित राठौर सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

