शाहाबाद: बच्चे बुढ़ापे में अपने मां-बाप की देखभाल करें- पूर्व विधायक, कैरियर इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक साइंस प्रदर्शनी लगाई गई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया गया सामाजिक संदेश

Wednesday, February 26, 2025 - 19:23
Updated: 2 years ago
0
शाहाबाद: बच्चे बुढ़ापे में अपने मां-बाप की देखभाल करें- पूर्व विधायक, कैरियर इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक साइंस प्रदर्शनी लगाई  गई,  सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया गया सामाजिक संदेश
शाहाबाद: बच्चे बुढ़ापे में अपने मां-बाप की देखभाल करें- पूर्व विधायक, कैरियर इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक साइंस प्रदर्शनी लगाई  गई,  सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया गया सामाजिक संदेश

शाहाबाद हरदोई। चौक स्थित कैरियर इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक साइंस प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने सामाजिक संदेश प्रवाहित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने कहा बच्चे देश का भविष्य हैं ।इन्हीं में से कोई इंजीनियर, कोई डीएम, एसपी और कोई राष्ट्रपति जैसे पद पर पहुंच सकता है। बच्चों को निखारने में गुरुओं का काफी महत्व होता है। प्रत्येक गुरु यह चाहता है कि उसका पढ़ाये हुए छात्र-छात्राएं आगे बढ़ें। स्कूल, गांव, जनपद और देश का नाम रोशन करें। पूर्व विधायक ने कहा बच्चों को भी अपने मां-बाप की इज्जत करनी चाहिए और बुढ़ापे में तो बच्चों को सबसे ज्यादा अपने मां-बाप की केयर करने की जिम्मेदारी है। क्योंकि बुढ़ापे में मां-बाप ठीक बच्चों की तरह हो जाते हैं। उन्होंने स्कूल मैनेजर सलीम सिद्दीकी द्वारा जगाई जा रही शिक्षा की अलख को सराहनीय बताया और कहा शिक्षा के क्षेत्र में कैरियर इंटरनेशनल स्कूल का नाम जनपद में ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर भी पहचान है। इस अवसर पर बच्चों ने तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके सामाजिक संदेश दिए। विज्ञान के छात्रों ने मानव तंत्र की संरचना, हाइड्रोफानिंक फार्मिंग, वैक्यूम क्लीनर, सिक्योरिटी अलार्म, मानव नेत्र की संरचना आदि विज्ञान की प्रदर्शनी लगाई जिसका अवलोकन पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू द्वारा किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सोशल मीडिया वृद्धा आश्रम नाटक, किसान की कहानी, देश आजाद की कहानी, यह तो सच है कि भगवान है आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके सामाजिक समरसता का संदेश से प्रवाहित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर मुरारी लाल गुप्त, डाक्टर शारिक परवेज, चौधरी उमेश गुप्ता एवं डॉक्टर मनीष शर्मा ने भी विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्कूल कमेटी के अध्यक्ष हसीन सिद्दीकी, सलमान सिद्दीकी, प्रधानाचार्य परवीन खान, प्रियंका गुप्ता आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User