शाहाबाद: फायरिंग करके दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Friday, August 23, 2024 - 14:51
Updated: 2 years ago
0
शाहाबाद: फायरिंग करके दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल

शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला खेड़ा बीबीजई में तमंचे से फायर कर दहशत फैलाने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार सरदार गंज चौकी प्रभारी घनश्याम बिंद आरक्षी अंकित कुमार के साथ हल्का क्षेत्र में भ्रमण करते हुए खेड़ा तिराहे पहुंचे वहां उप निरीक्षक यूटी रोहित कुमार मौजूद मिले। उन्हें साथ लेकर चौकी इंचार्ज वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी किसी राहगीर ने बताया खेड़ा बीबीजई मोहल्ले में फायरिंग हो रही है। दोनों दरोगा मय सिपाही के घटना स्थल पहुंचे वसीर कुरैशी पुत्र निसार कुरैशी ने बताया गुरुवार शाम को उसका कुछ विवाद मोहल्ले के नईम शाह पुत्र रियाज शाह से हो गया था। वह कुछ लोगों के साथ नईम के घर उसके पिता से शिकायत करने गया था। विपक्षी रियाज शाह पुत्र असलम शाह ने अपनी छत से तमंचे से फायर कर दिया। वहीं थोड़ी दूर पर खड़े आरोपी रियाज शाह को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया उसके दरवाजे पर भीड़ लेकर वसीर कुरेशी आया तो उसने अपने बचाव में तमंचे से फायर किया। पुलिस ने आरोपी के घर के अंदर भूसे के ढेर से पन्नी में रखा हुआ 315 बोर का तमंचा और 6 जिंदा कारतूस और 3 खोखे बरामद कर लिए। तीन खोखों के विषय में आरोपी ने बताया उसने आज एक फायर किया है। दो बहुत पहले किए थे। तमंचे के बाबत कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने बताया उसने 20 वर्ष पहले एक हजार रूपए में सेहराऊ दक्षिणी के ग्राम साझापुर निवासी ऋषिकांत से लिया था। आरोपी को पुलिस कोतवाली लेकर आई जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User