शाहगंज जायसवाल युवा समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

Friday, April 5, 2024 - 16:29
Updated: 3 years ago
0
शाहगंज जायसवाल युवा समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

जौनपुर(आरएनआई) शाहगंज,नगर स्थित पुराना चौक जायसवाल गोपाल मंदिर पर जायसवाल युवा समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का रंगारांग कार्यक्रम गुरुवार देर रात संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम जायसवाल रहें। विशिष्ट अतिथि डॉ सौरभ जायसवाल, डॉ ऋषभ जायसवाल, मनोज जायसवाल व शाहगंज की पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल रहीं। कार्यक्रम का संचालन जायसवाल युवा समाज के संरक्षक अतुल जायसवाल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुपम जायसवाल संग कार्यकरणीय के सदस्यों ने भगवान सहस्त्रबाहू अर्जुन के चित्र पर गुलाल लगाकर किया। मौके पर भगवान सहस्त्रबाहू की आरती हुई, इसके बाद होली मिलन समारोह का शुभारंभ करते हुए उपस्थित सभी सदस्यों ने एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में स्वागत गीत, राधा कृष्ण की मनोरम झांकी, एवं फूलों की होली का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विभिन्न छोटे-छोटे बच्चों ने भी होली गीत पर अपनी नृत्य प्रतिभा को दर्शाया।

मुख्य अतिथि अनुपम जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्यौहार है और यह हमें मिलजुल कर रहने के साथ-साथ प्राकृति की रक्षा का भी सन्देश देती है। समाज की ओर से हर वर्ष होली मिलन समारोह आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी सभी लोगों के सहयोग से होली मिलन समारोह का आयोजन आज किया गया है। इस दौरान नगर पालिका प्रतिनिधि वीरेन्द्र सिंह बंटी, डॉ एसएस गुप्ता, जायसवाल महिला समाज की अध्यक्ष आशा गुप्ता, जायसवाल युवा समाज के अध्यक्ष रजनीश जायसवाल, महामंत्री प्रशांत जायसवाल सोनल, उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, अमित जायसवाल, पंकज जायसवाल, अशीष जायसवाल प्रीतम, विजय जायसवाल, शुभम जायसवाल, संरक्षक उमेश चंद्र जायसवाल, अर्पित जायसवाल, संदीप जायसवाल, अतुल जायसवाल, आलोक जायसवाल, शिवशंकर जायसवाल, कालीचरण जायसवाल, कोषाध्यक्ष धीरज जायसवाल टोनी, सह कोषाध्यक्ष कन्हैया जायसवाल, मीडिया प्रभारी अनूप जायसवाल, विधिक सलाहकार विशाल जायसवाल, , शिवम, दीपचंद्र आदि लोग उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User