शराबी पुत्र ने मां को डण्डा मारकर उतारा मौत के घाट शराब का पैसा न देने पर घटना को दिया अंजाम

Jun 18, 2025 - 19:32
Jun 18, 2025 - 19:37
 0  540

फतेहपुर (आरएनआई) असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम पतैटापुर मजरे सेमरी में शराब का पैसा न देने पर कलयुगी पुत्र ने अपनी मां को डण्डा मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक घण्टे बाद ही आरोपी को गांव के बाहर जंगल से गिरफ्तार कर लिया। 

जानकारी के अनुसार पतैटापुर मजरे सेमरी गांव निवासी अमर सिंह की 60 वर्षीय पत्नी श्यामकली का पुत्र कमलेश शराब पीने का आती है। बताते हैं कि रात लगभग दस बजे नशे में धुत होकर घर आया और मां से शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा। इंकार कर देने पर गुस्से में आकर उसने मां के साथ गाली-गलौज किया बाद में डण्डा मारकर मौत के घाट उतार दिया। हादसे के बाद आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम भेज दिया। पुलिस ने एक घंटे के अंदर ही गांव के बाहर जंगल से कलयुगी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम हाउस मंे मृतका के पति अमर सिंह ने बताया कि उसका पुत्र शराब पीने का आदी है। आए दिन घर में सभी को मारता-पीटता था। घटना को अंजाम देने के बाद पुत्र ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी थी। उसका कहना है कि अगर वह पुलिस से बच गया तो वह उसे भी मार देगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X एअर 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0