वोटिंग से पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने की गाय की पूजा, बोले-हमारे 85 विधायक

रेवंत रेड्डी ने कहा कि पहली बार जो लोग वोट डाल रहे हैं उनसे उम्मीद है कि वह तेलंगाना के भविष्य को आगे ले जाएंगे। कांग्रेस लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सभी कोशिश करेगी।

Thursday, November 30, 2023 - 10:22
0
वोटिंग से पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने की गाय की पूजा, बोले-हमारे 85 विधायक

हैदराबाद, (आरएनआई) तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। कुल 119 सीटों के लिए 2,290 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राज्य के 3.26 करोड़ मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। सभी राजनीतिक दलों के नेता वोट डालने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, वोट डालने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और उनकी पत्नी गीता ने कोडंगल के विकाराबाद में अपने आवास पर गौ पूजन किया। इसके बाद पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में अच्छे दिन आने वाले हैं। 'दुराला सरकार' जाएगी और 'प्रजला सरकार' आएगी।

कांग्रेस सत्ता में आती है तो क्या वह मुख्यमंत्री होंगे, इस पर कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा कि क्रिकेट टीम चुनने की तरह ही सीएम चुनने की भी एक प्रक्रिया होती है। 85 विधायक हैं, हर कोई सीएम पद के लिए सक्षम है। 

रेवंत रेड्डी ने कहा कि वह अब अपना वोट डालने जा रहे हैं। 10 साल तक केसीआर सरकार के तहत राज्य के किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि पहली बार जो लोग वोट डाल रहे हैं उनसे उम्मीद है कि वह तेलंगाना के भविष्य को आगे ले जाएंगे। कांग्रेस लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सभी कोशिश करेगी। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। भारत जोड़ो यात्रा के बाद तेलंगाना ने बहुत सारे बदलावों का अनुभव किया। बीआरएस-भाजपा-एआईएमआईएम मिलकर कांग्रेस को हराने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है। आप जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी कैसा प्रदर्शन कर रही है। हमने भारत जोड़ो यात्रा के बाद मुद्दों पर रणनीति बनाई। तीन दिसंबर को परिणाम सामने आएंगे और नौ दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह है। लोगों ने पहले ही यहां कांग्रेस की सरकार बनाने का फैसला कर लिया है। तेलंगाना में 'अच्छे दिन' आने वाले हैं, 'दुराला सरकार' जाएगी और 'प्रजला सरकार' आएगी। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User