वृद्ध को सांपों ने डसा, सांपों को डिब्बे में बंद कर सीएचसी पहुंचा वृद्ध

Monday, May 22, 2023 - 12:30
Updated: 3 years ago
0
वृद्ध को सांपों ने डसा, सांपों को डिब्बे में बंद कर सीएचसी पहुंचा वृद्ध

शाहाबाद हरदोई । शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के बासित नगर गांव में एक वृद्ध को एक साथ दो सांपों ने काट लिया। नाराज वृद्ध ने दोनों सांपों को पकड़कर एक डिब्बे में बंद किया और इलाज कराने के लिए सीएचसी पहुंचा। जहां पर उसका इलाज किया गया। डिब्बे में बंद सांपों को देखने के लिए वहां भीड़ एकत्रित हो गई। डिब्बे में बंद सांप कौतूहल का विषय बन गए। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बासित नगर निवासी 70 वर्षीय श्रीश चंद्र पुत्र रामविलास के घर के बाहर अक्सर सांप निकल आते हैं जिससे वह काफी आजिज थे। दो सांपों ने एक साथ उन्हें काट लिया। श्रीश चंद सांपों द्वारा काटे जाने के बाद घबराए नहीं। तत्काल उन्होंने दोनों सांपों को पकड़कर एक डिब्बे में बंद किया और सांपों को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां पर डॉ धर्मेंद्र ने उनका इलाज किया। डॉ धर्मेंद्र को श्रीश चंद्र ने दोनों सांपों की प्रजाति दिखाई। डिब्बे में बंद सांप का कौतूहल का विषय बन गए। बड़ी संख्या में सीएचसी में भीड़ लग गई और लोग एक बार सांपों को तथा एक बार श्रीश चंद्र को देखकर दांतो के तले उंगलियां दबा रहे थे। इस तरह से एक वृद्ध ने हिम्मत का परिचय देते हुए काटने वाले दोनों सांपों को एक साथ पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User