विश्वकर्मा मन्दिर पर किया गया हवन पूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी श्रम सम्मान योजना से सुधरेगा विश्वकर्मा बंधुओं का जीवन स्तर।

Sunday, September 17, 2023 - 20:13
Updated: 3 years ago
0
विश्वकर्मा मन्दिर पर किया गया हवन पूजन

पुवायां-शाहजहांपुर। (आरएनआई) रविवार को विश्वकर्मा जयंती पर कृपाल आश्रम के निकट जेवां रोड स्थित भगवान् विश्वकर्मा के निर्माणाधीन मन्दिर पर हवन पूजन कर लोककल्याण की कामना की गई।

भगवान् विश्वकर्मा को तीनों लोकों की रचना के साथ ही शिल्पकला और कौशल का अधिष्ठाता माना जाता है। विश्वकर्मा पुराण के अनुसार भगवान् शिव की स्वर्णमयी लंका से लेकर द्वारकापुरी आदि की रचना भी भगवान् विश्वकर्मा ने की थी। ब्रह्म जी के पुत्र भगवान् विश्वकर्मा ने सृष्टिकर्ता बनकर तमाम महत्वपूर्ण रचनाएं कहीं थीं।

पहलवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से विश्वकर्मा बंधुओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा। इस अवसर पर जागेश्वर दयाल,मेवाराम पहलवान, सत्यदेव शर्मा, हरिश्चंद्र, गुड्डू, भगवान दास शर्मा, महेश शर्मा, कलक्टर,हजारी लाल, श्रीपाल विश्वकर्मा, रामनिवास,पवन शर्मा, अशोक, संजीव कुमार, अवधेश शर्मा,वालिस्टर ,सुभाष, गौरव, विनीत, नारायण, डॉ प्रदीप वैरागी आदि तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे। आभार हरिश्चंद्र और जागेश्वर दयाल ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User