विशेष लोक अदालत में 119 वादों का निस्तारण

विशेष लोक अदालत में 119 वादों का निस्तारण

Saturday, August 12, 2023 - 15:15
Updated: 3 years ago
0
विशेष लोक अदालत में 119 वादों का निस्तारण

मथुरा। (आरएनआई)उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 12.08.2023 दिन द्वितीय शनिवार को धारा 138 एन.आई. एक्ट के अधिकतम वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्री आशीष गर्ग की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय, मथुरा में किया गया। इस विशेष लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश द्वारा केन्द्रीय कक्ष, जनपद न्यायालय, मथुरा में माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपर जिला जज श्री मनोज कुमार मिश्रा, श्री अभिषेक पाण्डेय, श्री संजय चौधरी, श्री रामराज, श्री नितिन पाण्डेय, श्रीमती पूनम पाठक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / अपर जिला जज श्रीमती नीरू शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री उत्सव गौरव राज, सिविल जज (सी.डि.) सुश्री रूचि तिवारी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री सोनिका वर्मा, पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त न्यायालय श्री लाल बहादुर सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, पराविधिक स्वयंसेवक, पक्षकार आदि उपस्थित रहे।

इस विशेष लोक अदालत में धारा 138 एन.आई. एक्ट से सम्बंधित 1234 वाद निस्तारण हेतु नियत किये गये, जिनमें से 119 वादों का निस्तारण कर मु0 4,36,54,601/- रूपये (चार करोड छत्तीस लाख चउवन हजार छः सौ एक रूपए मात्र) की धनराशि पीडित पक्षकार को भुगतान किये जाने के आदेश पारित किये गये।

इन निस्तारित वादों में सुश्री सुभांगी गुप्ता, अपर सिविल जज (जू.डि.) द्वारा 01 वाद, श्रीमती शिप्रा सिंह, अपर सिविल जज (जूडि) द्वारा 01 वाद, सुश्री निवेदिता सिंह, अपर सिविल जज (जू. डि.) द्वारा 01 वाद, सुश्री इशिका सिंह, अपर सिविल जज (जूडि.) द्वारा 06 वाद, श्री निशान्त, अपर सिविल जज (जू.डि.) द्वारा 01 वाद, श्री विशाल शर्मा, सिविल जज (जू. डि.) / न्यायिक मजिस्ट्रेट छाता द्वारा 03 वाद, सुश्री सोनम गौतम, अपर सिविल जज (जू. डि.) त्वरित न्यायालय द्वारा 02 वाद, श्री सुमित यादव, अपर सिविल जज (जू. डि.) / न्यायिक मजिस्ट्रेट छाता द्वारा 02 वाद, श्री लाल बहादुर, पीठासीन अधिकारी, अतिरिक्त न्यायालय 138 एन.आई. एक्ट द्वारा 102 वादों का निस्तारण किया गया।

विशेष लोक अदालत के अंत में अपर जिला जज / नोडल अधिकारी विशेष लोक अदालत श्री अभिषेक पाण्डेय तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती नीरु शर्मा द्वारा उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User