विद्या मंदिर की प्रवेश परीक्षा में पुष्पवर्षा कर हुआ छात्रों का स्वागत, परीक्षा सम्पन्न

Monday, March 17, 2025 - 12:07
Updated: 2 years ago
0
विद्या मंदिर की प्रवेश परीक्षा में पुष्पवर्षा कर हुआ छात्रों का स्वागत, परीक्षा सम्पन्न

सुलतानपुर (आरएनआई) सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद नगर में रविवार को प्रवेश परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा में शामिल होने वाले भारी संख्या में छात्र-छात्राओं का मुख्य द्वार पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि नवीन सत्र 2025-26  के लिए बोर्ड की कक्षाओं को छोड़कर सभी कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई जिसमें भारी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों के प्रवेश के समय विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ राम मनोहर जी, जिला प्रचारक आशीष जी,  बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंह, प्रबंधक व मेडिकल कालेज के प्रोफेसर डॉ पवन कुमार सिंह डॉ रामजी गुप्ता समेत प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। आचार्य परिवार के शंख और घंटे की ध्वनि के साथ स्वस्ति वाचन किया। श्री त्रिपाठी ने बताया के बच्चे भगवान का स्वरूप होते है उनका शिक्षा के मंदिर में प्रथम प्रवेश पर स्वागत होना चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर विद्या भारती अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों के प्रथम प्रवेश पर पुष्प वर्षा से स्वागत करती हैं। 
ज्ञात हो कि विद्या मंदिर में प्रवेश परीक्षा में मेरिट के आधार पर प्रवेश होता हैं। इस संस्था में प्रवेश के लिए बड़ी प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ता हैं। मेधावी छात्रों के लिए यह विद्यालय जिले का अग्रणीय विद्यालय हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User