विदेशी होने के शक में 3 लाख मतदाताओं को नोटिस, वोटर लिस्ट से कट सकते हैं नाम

बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और अफगानिस्तान के संदिग्ध मतदाताओं को चुनावी राज्य के विभिन्न जिलों, विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करने वाले जिलों में निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) की ओर से ये नोटिस जारी किए गए। इन मतदाताओं के दस्तावेज सत्यापन के दौरान विसंगतियां पाई गई थी।

Saturday, August 30, 2025 - 11:02
0
विदेशी होने के शक में 3 लाख मतदाताओं को नोटिस, वोटर लिस्ट से कट सकते हैं नाम

नई दिल्ली (आरएनआई) बिहार में चल रही मतदाता सूची की विशेष समीक्षा (एसआईआर) के बीच करीब तीन लाख मतदाताओं को नोटिस भेजे गए हैं। इनकी नागरिकता संदिग्ध होने का संदेह है। बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और अफगानिस्तान के संदिग्ध मतदाताओं को चुनावी राज्य के विभिन्न जिलों, विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करने वाले जिलों में निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) की ओर से ये नोटिस जारी किए गए। इन मतदाताओं के दस्तावेज सत्यापन के दौरान विसंगतियां पाई गई थी।

जिन मतदाताओं को नोटिस भेजा गया है उनकी पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, मधुबनी, किसनगंज, पुर्णियां,कटिहार, अररिया और सुपौल में अधिकता है। चुनाव पंजीकरण अधिकारियों ने संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर अपने दस्तावेज के साथ उपस्थित होने के लिए कहा है।

चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि यह संख्या अभी और बढ़ सकती हैं, क्योंकि दस्तावेज की जांच का काम जारी है। इन लोगों को सात दिन के भीतर अपने समस्त वैधानिक दस्तावेजों के साथ चुनाव आयोग के समक्ष उपस्थित होना है। इन संदिग्ध मतदाताओं के नाम एक अगस्त को बिहार में मतदाता सूची के मसौदे में प्रकाशित किए गए थे।

ऐसा माना जा रहा है कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है, यदि वे भारतीय नागरिक होने का प्रमाण देने वाले दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहते हैं, तो उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 सितंबर को किया जाना है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User