बमौरी विधानसभा भ्रमण के दौरान लाड़ली बहना योजना के बारे में जागरूक कर रहे हैं पंचायत मंत्री

दस जून को महिलाएँ दिवाली मनाएँ-पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया

Friday, April 28, 2023 - 20:22
Updated: 4 years ago
0

गुना। दस जून को जब हमारी माता बहनों के खाते में एक हज़ार रुपया आयेगा,उस दिन को सभी महिलायें त्योहार के रूप में मनाएँ।ये बात प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने अपनी बमौरी विधानसभा के भ्रमण के दौरान आज लाड़ली बहना योजना के बारे में बताते हुए कही।भ्रमण के दौरान खेरीख़ता में लगी हाट बाज़ार में ख़रीदारी के लिए आयी महिलाओं को योजना के बारे में जागरूक कर रहे थे
आज उन्होंने आज बमौरी विधानसभा के ग्राम जमडेरा में लगभग एक किमी लंबाई वाली ब्यालीस लाख रुपये की लागत से बनने वाली ग्राम तारापुर से जमडेरा तक की सड़क एवं ग्राम बरबटु में सहरिया बंगले का लोकार्पण किया।भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर शासकीय कर्मचारियों द्वारा की जारही अनियमितताओं पर कड़ी कार्यवाही की हिदायत भी पंचायत मंत्री ने दी।साथ ही उपस्थित नागरिकों की समस्याएँ सुनकर उनका यथोचित निराकरण किया।भ्रमण के दौरान ग्राम उमरी,चकदेवपुर,खेरीख़ता,मारकी महु,सनवाडा,मझौलीं,तारापुर ल,भिड़ुअन,बड़ी छोटी काठी,बरबटु,दसतौली बैर घाट,मझौला,मुसरेडी,,सालोदा,नयागाँव,सिघारीया आदि गावों में जनसंपर्क किया।उनके साथ मंडल अध्यक्ष मोहन बारेला,भीम सिंह बारेला,कमलेश यादव,अर्जुन परमार,महेश धाकड़,कालू पटेलिया,अनिल भार्गव,रितेश शर्मा,रवि भदोरिया ,जनपद पंचायत सीईओ गौरव खरे,नायब तहसीलदार जयप्रकाश गौतम,राजेंद्र श्रीवास्तव ,आरईएस एसडीओ अनुराग जैन,आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User