लखनऊ: फ्लैट में लगी भीषण आग, बुझाने में एफएसओ और तीन दमकल कर्मी झुलसे; कई लोग फंसे

सरोजनीनगर में फ्लैट में भीषण आग लग गई। बुझाने में एफएसओ और तीन दमकल कर्मी झुलस गए। अंदर कई लोग फंसे हैं। जिन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। 

Thursday, February 20, 2025 - 17:40
0
लखनऊ: फ्लैट में लगी भीषण आग, बुझाने में एफएसओ और तीन दमकल कर्मी झुलसे; कई लोग फंसे

लखनऊ (आरएनआई) राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर में बृहस्पतिवार को रिपब्लिक सोसायटी अपार्टमेंट के चौथे तल पर बने फ्लैट संख्या 401 में आग लग गई। फ्लैट में कई लोग फंस गए। लोग मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगे। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। 

घटना की सूचना पर एफएसओ सरोजनीनगर सुमति जादौन तीन गाड़ियों के साथ टीम सहित मौके पर पहुंचे। टीम आग बुझाने में जुट गई। फ्लैट में फंसे लोगों को बचाने के दौरान एफएसओ सरोजनीनगर व तीन दमकल कर्मी झुलस गए। आनन-फानन चारों को पुलिस ने निजी अस्पतला पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Follow       RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User