रोनोजीत के आश्रित को नौकरी देने की मांग को लेकर परिजनों के साथ डीएम से मिले पूर्व मंत्री

Saturday, September 21, 2024 - 18:16
Updated: 2 years ago
0
रोनोजीत के आश्रित को नौकरी देने की मांग को लेकर परिजनों के साथ डीएम से मिले पूर्व मंत्री

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) जिल्रके मरवण प्रखंड के पकड़ी पकोही गांव निवासी स्वर्गीय रोनोजीत पासवान के परिजनों के साथ सरकारी नौकरी की मांग को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी से मिले पूर्व मंत्री अजीत कुमार. 

इस मौके पर अजीत कुमार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर दलित परिवार के सदस्य के हत्या के उपरांत दी जाने वाली सरकारी नौकरी के प्रावधान के तहत स्वर्गीय रोनोजीत पासवान के भाई अमर कुमार पासवान को सरकारी नौकरी मुहैया कराने की मांग की.

जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी से पीड़ीत पक्ष द्वारा दिए गए आवेदन को संचिका के माध्यम से प्रस्तुत करने तथा शीघ्र सरकार को भेजने का निर्देश दिया. 

विदित हो कि 13 जनवरी 2021 को पकरी गांव में अपराधियों के द्वारा चाकू गोद कर रनोजीत पासवान का हत्या कर दिया गया था. इस संदर्भ में करजा थाना कांड संख्या 16/ 2021 के तहत आधे दर्जन नामजद अभिक्तों के खिलाफ परीजनो ने हत्या का मामला दर्ज किया गया था. घटना के छह माह बाद रोनोजीत पासवान की मां रेखा देवी द्वारा सरकारी घोषणा के अनुरूप अपने पुत्र अमर कुमार पासवान को सरकारी नौकरी देने की मांग जिलाधिकारी से की थी. तत्कालीन जिलाधिकारी के द्वारा इस संबंध में राज्य मुख्यालय से निर्देश प्राप्त कर पीडी़त परिवार को कहा था कि जब तक इस मामले का न्यायालय द्वारा निष्पादन नहीं किया जाएगा तब तक सरकारी नौकरी नहीं दिया सकता है. ज्ञात हो कि पिछले माह मुजफ्फरपुर SC/ ST कोर्ट कोर्ट के द्वारा इस मामले में सुनवाई करते हुए तो नामजद आयुक्त को जीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. फिलहाल दोनों अभियुक्त जेल में बंद है.

न्यायालय के फैसले के बाद स्वर्गीय रोनजीत की मां रेखा देवी ने अपने  एक मात्र पुत्र अमर कुमार पासवान को सरकारी नौकरी देने का गुहार जिलाधिकारी से लगायी है. जिलाधिकारी ने सकारात्मक रूख अपनाते हुए रेखा देवी को उनके पुत्र अजय कुमार पासवान को  सरकारी नौकरी मुहैया कराने का भरोसा दिलाया है.

जिलाधिकारी से मिलने वालों में पूर्व मंत्री अजीत कुमार के अलावा रेखा देवी उनके पुत्र अजय कुमार पासवान  प्रमुख थे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User