रोटरी क्लब पूर्व अध्यक्ष की पत्नी के निधन पर शोक

Wednesday, October 18, 2023 - 20:30
Updated: 3 years ago
0
रोटरी क्लब पूर्व अध्यक्ष की पत्नी के निधन पर शोक

सासनी- 18 अक्टूबर। कस्बा के प्रमुख समाजसेवी एवं रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष विमल वाष्र्णेय की पत्नी श्रीमती राजकुमारी वाष्र्णेय (49) का डेंगू बीमारी के चलते निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान निधन हो गया। जिसे लेकर कस्बा के अक्रूर वाल विद्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
बुधवार को अक्रूर विधालय में आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने श्रीमती वाष्र्णेय के अल्पायु में हुए निधन को परिवार एवं समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया। वक्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण करने हेतु भगवान से प्रार्थना की। बता दें कि दिवंगत श्रीमती वाष्र्णेय की तीन दिन पूर्व तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों के अनुसार उनकी रिपोर्ट डेंगू पॉजीटिव आने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल अलीगढ़ लेकर गए थे। उनकी ज्यादा हालत खराब होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें गुड़गांव रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार को राजकुमारी की मौत हो गई। शोक सभा में मुख्य रूप से राजीव वाष्र्णेय, वकील वाष्र्णेय, ममतेश वार्ष्णेय मनोज वाष्र्णेय, चंद्र प्रकाश वाष्र्णेय, नीरज वाष्र्णेय आदि तमाम लोग मौजूद थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User