रेल का सफर सहज व आरामदायिक : श्री सिकरवार।

रूठयाई रेल्वे स्टेशन के विकास पर 19.5 करोड़ रुपए होंगे खर्च।

Monday, August 7, 2023 - 15:00
Updated: 3 years ago
0
रेल का सफर सहज व आरामदायिक : श्री सिकरवार।

गुना। (आरएनआई) रूठियाई का रेलवे स्टेशन व आसपास के हिस्से का स्वरूप अगले कुछ महीनों में बदल जाएगा। यहां 19. 5 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य होंगे। इसका शुभारंभ रविवार सुबह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-एक में आयोजित किया। इसमें वर्चुअली जुडक़र देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 508 स्टेशनों में एक साथ विकास कार्यों की शुरुआत की। 
इससे पहले स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही पिछले दिनों विभिन्न स्कूलों में रेलवे स्टेशन, अमृत भारत स्टेशन योजना से जुड़ी निबंध, ड्राइंग, पेंटिंग प्रतियोगिताओं में जीतने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गजेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा आज देश में रेल का सफर सहज व आरामदायक और सस्ता है। आवागमन के सबसे अधिक साधनों में रेल का ही उपयोग अधिक किया जाता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम जनों की जरूरतों को भली-भांति समझते हैं, इसीलिए उन्होंने रेल्वे की सुविधाओं के उत्थान पर ध्यान दिया है और इस योजना को क्रियान्वित किया जा रहा है। इस मौके पर राधौगढ़ सी एम ओ तेज सिंह यादव, पार्षद मनीष अग्रवाल, रेल विभाग से डी वायसीई एम वसीम, स्टेशन मास्टर नरेंद्र वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User