रूस में यूक्रेनी सेना के हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- दुविधा में पुतिन

यूक्रेनी सेना के घुसपैठ के बाद कुर्स्क के गर्वर्नर एलेक्स स्मिर्नोव ने पुतिन को इस बारे में खास जानकारी दी है। स्मिर्नोव ने बताया है कि यूक्रेन की सेना कुर्स्क में 12 किलोमीटर अंदर तक घुस गई है। इसके साथ ही स्मिर्नोव ने यह जानकारी भी दी है कि यूक्रेन की सेना ने कुर्स्क में रूस की 28 बस्तियों पर कब्जा कर लिया है।

Wednesday, August 14, 2024 - 11:37
0
रूस में यूक्रेनी सेना के हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- दुविधा में पुतिन

वॉशिंगटन (आरएनआई) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को यूक्रेन के आश्चर्यजनक हमले पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि रूस में यूक्रेन की सीमा पार घुसपैठ ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दुविधा में डाल दिया है। बता दें कि रूस-यूक्रेन में तनातनी के बीच यूक्रेनी सेना ने कुर्स्क क्षेत्र में घुसपैठ की, जिसके कारण एक लाख से अधिक लोगों को वहां से भागना पड़ा। यूक्रेन के सैन्य कमांडर ने बताया कि उनकी सेना ने रूस के 1,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी पहली बार इस बात को स्वीकार किया है कि उनकी सेना ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में अभियान छेड़ा है।

इस घुसपैठ पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "यह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दुविधा में डाल दिया है। हम यूक्रेन के साथ सीधे संपर्क में हैं। जब तक यह सक्रिय है, तब तक मैं इसे लेकर बस इतना ही कहूंगा।

यूक्रेनी सेना के घुसपैठ के बाद कुर्स्क के गर्वर्नर एलेक्स स्मिर्नोव ने पुतिन को इस बारे में खास जानकारी दी है। स्मिर्नोव ने बताया है कि यूक्रेन की सेना कुर्स्क में 12 किलोमीटर अंदर तक घुस गई है। इसके साथ ही स्मिर्नोव ने यह जानकारी भी दी है कि यूक्रेन की सेना ने कुर्स्क में रूस की 28 बस्तियों पर कब्जा कर लिया है। स्मिर्नोव ने आगे बताया कि यूक्रेन की सेना के हमले में 12 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 10 बच्चों समेत 121 लोग घायल हुए हैं। करीब 1.21 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्हें या तो सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, या वे अपने घरों को छोड़ चुके हैं।

इस घुसपैठ के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने सेना और सुरक्षा से जुड़े उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पुतिन ने कहा कि भविष्य में होने वाली शांति वार्ताओं और युद्धविराम वार्ताओं से पहले यूक्रेन एक बेहतर बातचीत की स्थिति हासिल करने की कोशिश कर रहा है। पुतिन ने तर्क दिया कि यूक्रेन भले ही इस हमले से रूस में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहा हो लेकिन, वह अपने लक्ष्य को हासिल नही कर सकता। उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन के हमले की वजह से रूसी सेना में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पुतिन ने कहा, कुर्स्क क्षेत्र में रूसी सेना यूक्रेन के हमलों का जवाब दे रही है। 

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User