सुलतानपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी यात्रा में ‘पंच-परिवर्तन’ से राष्ट्र का पुनर्निर्माण- श्रीप्रकाश
सुलतानपुर (आरएनआई) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यात्रा तमाम चुनौतियों और झंझावातों से भरी रही है, लेकिन संघ ने हमेशा अपने मूल्यों और लक्ष्यों को कायम रखा। अब 100वें वर्ष की यात्रा में संघ अपने 'पंच-परिवर्तन' के लक्ष्यों के साथ समाज को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उपरोक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सेवा भारती के त्रिभुवन देवी अकेडमी कादीपुर में आयोजित प्रांतीय महिला प्रशिक्षण वर्ग में कहा।
विभिन्न जनपदों से आयी लगभग 100 किशोरियों के प्रशिक्षण वर्ग को सम्बोधित करते हुए आगे संघ के द्वारा संकल्पित पंच परिवर्तन पर कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने 99 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी कर विजयादशमी के अवसर पर 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह संगठन जिसने भारतीय समाज में स्वतंत्रता, समरसता और चेतना जागरण का बीड़ा उठाया, अब अपने ‘पंच-परिवर्तन’ के लक्ष्यों के साथ समाज को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।सेवा भारती के इस वर्ग में विभाग प्रचारक श्री प्रकाश ने ‘पंच-परिवर्तन’ पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए बताया कि सामाजिक समरसता- समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सौहार्द और प्रेम बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित।

कुटुम्ब प्रबोधन : परिवार को राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली इकाई के रूप में संवर्धित करना।
पर्यावरण संरक्षण : पृथ्वी को माता मानकर पर्यावरण संरक्षण हेतु जीवनशैली में बदलाव।
स्वदेशी और आत्मनिर्भरता : देश की स्वदेशी अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता पर जोर।
नागरिक कर्तव्य : प्रत्येक नागरिक का सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन और राष्ट्रहित में योगदान।
यह परिवर्तन भारतीय समाज की दिशा और दशा को आने वाले समय में निर्धारित करने वाले हैं। उन्होंने समाज में समरसता और एकजुटता को बढ़ावा देने के संघ के प्रयासों पर भी जोर दिया। बौद्धिक विकास सत्र में टीडी कालेज जौनपुर की पूर्व प्राचार्या सेवा भारती की संरक्षिका डॉ माधुरी सिंह, डॉ नयनतारा ने वेद पुराणों सहित अनेक धर्म ग्रंथों को लेकर चर्चा किया।
वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही किशोरियों को सुबह वर्ग में उपस्थित प्रशिक्षकों ने प्रातः स्मरण मंत्र के साथ दिनचर्या को प्रारंभ कराया फिर सबको नियुद्ध,योग, व्यायाम, सहित अनेक तरह के प्रशिक्षण दिये गये। वर्ग को सफल बनाने के लिए सेवा भारती के विभाग सेवा प्रमुख सन्दीप, सेवा भारती की संयुक्त क्षेत्र संयोजिका सुश्री शारदा,जिला अध्यक्ष डॉ संजीव पांडेय, महामंत्री मनोज कुमार तिवारी, खण्ड संचालक मनोज सिंह, विभाग उपाध्यक्ष सेवा भारती अरुण कुमार सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी लगे हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)