राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा संस्था के पदाधिकारियों बच्चों को बांटी पाठ्य सामिग्री

Wednesday, October 11, 2023 - 20:44
Updated: 3 years ago
0
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा संस्था के पदाधिकारियों बच्चों को बांटी पाठ्य सामिग्री

सासनी-10 अक्टूबर। कंपोजिट स्कूल बसई काजी सासनी में को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा संस्था के पदाधिकारियों द्वारा बच्चों के लिए नवोदय और विद्या ज्ञान परीक्षा की तैयारी हेतु उपयोगी पाठ्य सामिग्री बांटी।
मंगलवार को पदाधिकारियों ने बच्चों को विद्या ज्ञान परीक्षा की तैयारी हेतु पुस्तकें, स्टेशनरी, पैन पेंसिल कलर्स आदि का वितरण किया। वहीं बच्चों से मन लगाकर शिक्षा ग्रहण कर सर्वोच्च नंबर प्राप्त करने को प्रेरित किया।  वहीं मिड-डेमिल में बच्चों में तार्किक क्षमता का विकास करने हेतु सभी बच्चों को बिस्किट एवं खेलकूद का सामान वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष जेशी शर्मा द्वारा मां सरस्वती के छबिचित्र के सामने दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। बालिकाओं ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गान से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तत्पश्चात राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बच्चों को कड़ी मेहनत करने और अच्छे संस्कार अपनाने के लिए कहा । संस्था के पदाधिकारी विद्यालय में अध्यापिका पूनम दीक्षित के द्वारा किए जा रहे शैक्षिक प्रयासों की सराहना की। सभी बच्चों को अनुशासित देखकर उन्होंने बच्चों और शिक्षिका के कार्यों को सराहा और सभी को अपना आशीष दिया। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष ने अभावग्रस्त और अत्यंत निर्धन बालकों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए एक हजार एक सौ रुपए की धनराशि का आर्थिक सहयोग दिया। संस्था के युवा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष शिशिर शर्मा ने विद्यालय के उमेश ,बुलबुल निवासी बसई काजी को गोद लेकर उनकी पूरे वर्ष की शिक्षा से संबंधित आवश्यकताओं की पूर्ति करने की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर संस्था के आचार्य प्रकोष्ठ के  जिला अध्यक्ष पंडित  उदय, सुभाष चंद्र शर्मा,  और विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संस्था के सक्रिय सदस्य राहुल दीक्षित का सराहनीय आर्थिक सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User