राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस व धन्वंतरि जयंती समारोह

Friday, November 10, 2023 - 20:58
Updated: 3 years ago
0

हाथरस-10 नवंबर। मेंडू गेट स्थित गोपाल धाम गेस्ट हाउस पर छब्प्ैड एवं आयुष मंत्रालय के आदेशानुसार आठवां राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस समारोह, धन्वंतरि जयंती धनतेरस का आयोजन हुआ जिसकी थीम हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद थी।
इस अवसर पर सुबह की प्रथम पाली में सर्वप्रथम भगवान धन्वंतरि की आराधना में यज्ञ हुआ, उसके पश्चात निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर व कार्यशाला का शुभारंभ आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सा अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार द्वारा किया गया। शिविर के अंतर्गत जलोका (लीच थेरेपी) व मर्म चिकित्सक डा. विवेक अवस्थी एवं अग्निकर्म चिकित्सक डा. महेश कुमार के निर्देशन में संपादित हुई।
उपरोक्त शिविर में बाहर से आए हुए आयुर्वेदिक चिकित्सकों व आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को कार्यशाला में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
उक्त निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर व कार्यशाला में जलौका, मर्म चिकित्सा व अग्निकर्म चिकित्सा द्वारा त्वचा रोग, वेरीकोज वेन, जोड़ों का दर्द व सूजन, हाथ व पैरों में ठेक हो जाना (कॉर्न) के रोगियों को चिकित्सा द्वारा तत्काल राहत प्रदान की गई, जिसकी लाभार्थी रोगियों द्वारा भूिर-भूिर प्रशंसा की गई व दोबारा इस तरह के चिकित्सा शिविर आयोजित करने की मांग की गई।
द्वितीय पाली में एक आयुर्वेदिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डा. पी.पी. सिंह चेयरमैन प्रेम रघु ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय रामनरेश तिवारी (राष्ट्रीय मंत्री भाजपा किसान मोर्चा), श्रीमती श्वेता चैधरी नगर पालिका अध्यक्ष हाथरस, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर आदि उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ताओं में लखनऊ से पधारे डा. रुक्मेश मिश्रा ने आहार व दिनचर्या के बारे में विस्तार से बताया। दूसरे अन्य अतिथि डा. विपिन बिहारी ने मोटे अनाज की उपयोगिता के बारे में बताया। डा. महेश कुमार (चैधरी ब्रह्म प्रकाश चरक संस्थान, नई दिल्ली) ने आयुर्वेदिक शल्य क्रिया के अंतर्गत अग्निकर्म के बारे में विस्तार से बताया।
 विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चैधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हवाला देते हुए बताया कि किस तरह से भारत सरकार आयुष मंत्रालय के द्वारा योग व आयुर्वेद को प्रोत्साहित कर रही है। पूर्व सांसद राजेश  दिवाकर ने बताया कि वह स्वयं आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ लेते हैं।  श्री राम नरेश तिवारी (राष्ट्रीय मंत्री भाजपा किसान मोर्चा) ने संयुक्त परिवार व पुरानी परंपराओं को अपनाने पर जोर दिया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. पी.पी. सिंह ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते कार्यक्रम की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में विश्व आयुर्वेद परिषद हाथरस इकाई, प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज व हॉस्पिटल हाथरस, जिला आयुर्वेद सम्मेलन, नीमा हाथरस, हाथरस आयुर्वेदिक औषधि निर्माता संघ, इंडियन वैद्य, आयुष मेडिकल एसोसिएशन, जिला होम्योपैथिक एसोसिएशन, भ्ड।प् हाथरस के सदस्य उपस्थित रहे।
 कार्यक्रम में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न आयुर्वेदिक कंपनियां डाबर, कोट्टकल, हैंपा, एस जी फाइटो, एसडीम, श्री मोहता रसायनशाला, प्रणाचार्य, श्री केला आयुर्वेद आदि फार्मेसी द्वारा निर्मित दवाओं की प्रदर्शनी लगाई, जिसमें उनके द्वारा बनाई जाने वाली दवाओं के बारे में जानकारी दी गई।
चिकित्सीय संस्थाओं के अलावा कुछ अन्य सामाजिक संस्थाओं ने भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति व सहयोग प्रदान किया जिसमें भारत विकास परिषद, नेकी की दुकान, वाष्र्णेय वेलफेयर महिला समिति व पतंजलि योग समिति आदि रही।
कार्यक्रम के अंत में संयोजक वैद्य पुनीत अग्निहोत्री व डॉ विवेक अवस्थी द्वारा संयुक्त रूप से उपस्थित सभी चिकित्सकों विद्यार्थियों व औषधि निर्माता का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में डा. दिवाकर शर्मा, डा. वीरेंद्र कुशवाहा, डा. लोकेश शर्मा, डा. मयंक मोहता, डा. अंशुल सेंगर, डा. उपेंद्र सिंह, डा. सुनील दीक्षित, डा. आर.के. सिंह, डा. राघवेंद्र मोहता, डा. ताराचंद अरोरा, डा. इंद्र  वाष्र्णेय, डा. रवि चैधरी, डा. राकेश गुप्ता, डा. शशांक मोहता आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन डा. कुणाल वाष्र्णेय ने किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User