प्रमुख मार्गों से निकाली गई दधि कांधौ एवं झंडा शोभा यात्रा

Sunday, September 10, 2023 - 18:27
0
प्रमुख मार्गों से निकाली गई दधि कांधौ एवं झंडा शोभा यात्रा

 शाहाबाद हरदोई । शाहाबाद नगर क्षेत्र में परंपरागत दधि कांधौ शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकल गई। इसके अतिरिक्त वाल्मीकि समाज के लोगों ने नगर के प्रमुख मार्गो से एक झंडा शोभा यात्रा भी निकाली। शोभा यात्राओं को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग बरसात के बावजूद सड़कों पर मौजूद रहे। दधि कांधौ शोभा यात्रा का शुभारंभ बालाजी मंदिर सरदारगंज से हुआ। शोभा यात्रा में तमाम देवी देवताओं की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। यह शोभायात्रा चौक, सराफा बाजार, घंटाघर, सदर बाजार, बड़ी बाजार, स्टेट बैंक होते हुए बसंत लाल इंटर कॉलेज के निकट स्थित श्री राम मंदिर पहुंची। जहां पर पूजा अर्चना के बाद शोभा यात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा में कुलदीप राठौर, धर्मेंद्र गुप्ता, देवेंद्र प्रताप, सत्य प्रकाश गुप्ता, रजनीश मिश्रा आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर वाल्मीकि समाज की ओर से बाबा जौहरवीर के जन्मदिवस पर झंडा शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा जामा मस्जिद के समक्ष गल्ला मंडी में पहुंची जहां पर वाल्मीकि समाज की महिलाओं और पुरुषों ने जौहरवीर बाबा की झंडा शोभा यात्रा का स्वागत किया और प्रसाद भी चढ़ाया। इस शोभायात्रा में राम प्रसाद, सूरज, रामदास, विमले, दिवाकर, बिरजू, कल्लू अनिल, अर्जुन आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User