राधाकुण्ड छटीकरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, आधा दर्जन तीर्थ यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

Tuesday, May 20, 2025 - 18:58
Updated: 1 year ago
0
राधाकुण्ड छटीकरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, आधा दर्जन तीर्थ यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

मथुरा (आरएनआई)  राधाकुण्ड-छटीकरा मार्ग पर ऑटो और कार की सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई, इस भिड़ंत में ऑटो सवार पश्चिम बंगाल के आधा दर्जन से अधिक तीर्थ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई । राहगीरों ने घटना की सूचना 112 डायल कर पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल वाहन रोक कर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया । यहां चिकित्स्कों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।

मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे चिन्ममी शाह अपने परिवार के साथ राधाकुण्ड से दर्शन कर ऑटो में बैठकर वृंदावन जा रहे थे, इसी दौरान राधाकुण्ड-छटीकरा मार्ग स्थित चरकुला स्कूल के समीप यात्रियों से ओवरलोड ऑटो अनियंत्रित होकर सामने से आ रही पंच कार से टकरा गया. इस हादसे में कार और ऑटो क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं ऑटो सवार यात्री चिन्ममी शाह, सम्पूर्ण शाह, शिशिर शाह, सुमित्रा शाह, बिरला मंगल, स्नेह ज्योति, सुचंदा शाह गंभीर रुप से घायल हो गए, घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई, राहगीरों की सूचना पर 112 चेतक पुलिस कर्मी मोनू भाटी व राधाकुण्ड पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिसकर्मियों ने स्कूल वाहन रोक कर घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, यहां चिकित्सको ने घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।

बॉक्स 

एआरटीओ और ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से सड़कों पर दौड़ रहे ओवर लोड ऑटो टेंपो

मथुरा जिले की सड़कों पर ओवर लोड और डग्गेमार वाहनों का बोल बाला है, डग्गेमार वाहन तीर्थ यात्रियों को ओवर लोड भरकर बेखौफ दौड़ रहे हैं, इस ओर ना तो एआर टीओ ध्यान दे रहे हैं और न ही ट्रैफिक पुलिस इस पर कोई कार्रवाई करती नजर आ रही है ।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User