राजकुमारी की मौत के बाद लगा दाऊजी मोहल्ला में स्वास्थ्य जांच शिविर

Wednesday, October 18, 2023 - 20:29
Updated: 3 years ago
0
राजकुमारी की मौत के बाद लगा दाऊजी मोहल्ला में स्वास्थ्य जांच शिविर

सासनी- 18 अक्टूबर। मोहल्ला दाऊजी में समाजसेवी विमल वाष्र्णेय की पत्नी श्रीमती राजकुमारी वाष्र्णेय के डंेगू धनात्मक होने पर हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने फौरी कार्रवाई करते हुए एक स्वास्थ्य जांच शिविर का अयोजन कर अन्य लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाओं का वितरण किया।
उत्तर प्रदेश सरगार द्वारा संचारी दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। मगर डेंगू का प्रकोप बढता जा रहा है। कई गांव में लोग डेंगू बीमारी से पीडित हैं वहीं स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह कमर तोड मेहनत कर लोगों की जान बचाने का प्रयास कर रहा है। निजी चिकित्सक भी पूरी तरह मरीजों की सेवा में लगे है। मगर डेंगू महामारी अपने पैस पसारती जा रही है। इस बीमारी के चलते मोहल्ला दाऊजी में श्रीमती राजकुमारी वाष्र्णेय की गुडगांव में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सासनी के मोहल्ला दाऊजी वाला में शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाओं का वितरण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में लगाए गये शिविर में चिकित्सा टीम सदस्यों ने  मुख्यालय से आई मलेरिया टीम के साथ मरीज के घर पर एंटी लारवा एवं फॉलिंग का कार्य किया। तथा मोहल्ले में फाॅगिंग कराई। मलेरिया टीम द्वारा लगभग 30 घरों का सोल डिडक्शन का कार्य किया गया  एवं उनका मलेरिया डेंगू से बचने के उपाय बताए गए और उनको संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सुनील कुमार शर्मा, पूजा गुप्ता, प्रीति कुमारी, आकाश कौशिक,  रामकुमार, अनंत कुमार,  आदि मौजूद थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User