राघौगढ़ की रहवासी बस्ती में अवैध पटाखा भंडारण का भंडाफोड़ 3.80 लाख के देशी-विदेशी पटाखे जब्त, आरोपी पर विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई

Oct 17, 2025 - 23:36
Oct 17, 2025 - 23:37
 0  216
राघौगढ़ की रहवासी बस्ती में अवैध पटाखा भंडारण का भंडाफोड़ 3.80 लाख के देशी-विदेशी पटाखे जब्त, आरोपी पर विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई

गुना (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में अतिशबाजी के अवैध निर्माण और रहबासी इलाकों में आतिशबाजी भंडारण करने वालों पर सतत् निगाहें रखते हुए इनके विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाहियां की जा रहीं हैं।

 जिले के राघौगढ़ थाना पुलिस द्वारा राघौगढ़ की रहबासी बस्‍ती में विस्‍फोटक सामग्री (पटाखे) भंडारण की सूचना पर तत्‍परता से कार्यवाही करते हुए 21 कार्टून एवं 04 कट्टों में करीबन 3.80 लाख कीमत के देशी-विदेशी पटाखे बरामद कर आरोपी पर वैधानिक और सख्‍त कार्यवाही की गई है । 

आज शुक्रवार को जिले के राघौगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्‍त हुई थी कि राघौगढ़ तहसील के पीछे रहबासी बस्‍ती में संतोष साहू नामक व्‍यक्ति अपने घर में विस्‍फोटक सामग्री (पटाखे) बेचने हेतु भंडारण किए हुए हैं । रहबासी बस्‍ती में विस्‍फोटक सामग्री भंडारण किए जाने की सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लेकर सूचना की तस्‍दीक और कार्यवाही हेतु राघौगढ़ थाने से तत्‍काल पुलिस की एक टीम मुखबिर के बताए घर पर पहुंची, जहां पर पुलिस को एक व्‍यक्ति मिला जिसने पूछताछ पर अपना नाम संतोष पुत्र कन्‍हैयालाल साहू उम्र 47 साल निवासी तहसील के पीछे राघौगढ़ का होना बताया एवं अंदर चैक करने पर एक कमरे में देशी-विदेशी पटाखों से भरे हुए 21 कार्टून व 04 कट्टे मिले, जिनके संबंध में संतोष साहू से पूछने पर उसके द्वारा उक्‍त पटाखे बिक्रय हेतु घर में रखना बताया । संतोष साहू से पटाखा बिक्रय एवं भंडारण करने का लायसेंस मांगा जाने पर उसके पास कोई लायसेंस नहीं होना बताया । आरोपी संतोष साहू रहबासी बस्‍ती में घर के अंदर अवैध रूप से पटाखे बिक्रय करने के उद्देश्‍य से रखे हुए था, जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती थी । आरोपी संतोष साहू का यह कृत्‍य विस्‍फोटक अधिनियम के तहत दंडनीय पाए जाने पर उक्‍त आतिशबाजी कुल कीमती करीबन 3.80 लाख रूपये को पुलिस ने विधिवत जप्‍त कर आरोपी के विरूद्ध राघौगढ़ थाने में अप.क्र. 320/25, विस्‍फोटक अधिनियम की धारा 5, 9(ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

अवैध विस्‍फोटक भंडारण के विरूद्ध राघौगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, उपनिरीक्षक कमल सिंह मीना, प्रधान आरक्षक चालक हृदेश कुमार, आरक्षक बलभद्र सिंह चौहान, आरक्षक धर्मेंद्र रावत, आरक्षक देवेंद्र सिंह नरूका, आरक्षक मनोज सिकरवार, आरक्षक नंदकिशोर बाथम, आरक्षक हरवीर जादौन एवं महिला आरक्षक मोहिनी सैनी की विशेष भूमिका रही है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0