योग परिवार के द्वारा भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन

Oct 7, 2025 - 20:37
Oct 7, 2025 - 20:43
 0  162
योग परिवार के द्वारा भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन

फतेहपुर (आरएनआई) फतेहपुर के निवेदिता सिंह महिला डिग्री कॉलेज में  डांडिया योगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम योग परिवार द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम योग आचार्य अनिल सिंह एडवोकेट, राजेश गांधी, अमिता श्रीवास्तव, शुभ्रा रस्तोगी, नीलम श्रीवास्तव, मोनी गुप्ता, सूर्य फ्लोर मिल के डायरेक्टर मनीष कुमार गुप्ता, भारती गांधी, आशिया फारुकी, प्रतिज्ञा गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, दिलीप मोदनवाल, संजय मोदनवाल, तरन्नुम परवीन सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने डांडिया नृत्य में भाग लेकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। इस दौरान अलग-अलग गीतों में लोगों ने डांडिया नृत्य किया तो वही प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें विजई प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0