यूलिया स्वीरीडेंको बनीं यूक्रेन की नई प्रधानमंत्री, पूर्व पीएम को मिला रक्षा मंत्रालय का प्रभार

रूस के साथ युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन की सरकार में सबसे बड़ा फेरबदल हुआ है। यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति तेज करने का निर्देश दिया है। इससे रूस-यूक्रेन युद्ध में तेजी आने की आशंका है। 

Tuesday, July 15, 2025 - 10:48
0
यूलिया स्वीरीडेंको बनीं यूक्रेन की नई प्रधानमंत्री, पूर्व पीएम को मिला रक्षा मंत्रालय का प्रभार

कीव (आरएनआई) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने यूलिया स्वीरीडेंको को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। वहीं लंबे समय से इस पद पर रहे निवर्तमान पीएम डेनिस शम्हाल को नया रक्षा मंत्री बनाया गया है। वहीं निवर्तमान रक्षा मंत्री रुस्तेम उमेरोव को अमेरिका में यूक्रेन का नया राजदूत बनाया जा सकता है। स्वीरीडेंको इससे पहले यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री पद पर तैनात थीं। हालांकि अभी नई नियुक्तियों को यूक्रेनी संसद की मंजूरी जरूरी होगी। हालांकि रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से ही जिस तरह से पूरी संसद राष्ट्रपति जेलेंस्की के पीछे लामबंद है, उसे देखते हुए उम्मीद है कि नई नियुक्तियों को मंजूरी मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी। 

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक बयान जारी कर कहा कि 'स्वीरीडेंको (39 वर्षीय) एक अर्थशास्त्री हैं, जो अब सरकार का नेतृत्व करेंगी और इसके कामकाज में बदलाव करेंगी। वहीं शम्हाल का अनुभव यूक्रेन के रक्षामंत्री के तौर पर बेहद मूल्यवान है। यही वो क्षेत्र है, जहां देश के सबसे ज्यादा संसाधन लगे हैं और सबसे बड़ी जिम्मेदारी केंद्रित है।' स्वीरीडेंको ने इस साल अमेरिका के साथ खनिज समझौता करने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसके बाद स्वीरीडेंको की खूब चर्चा हुई थी। 

प्रधानमंत्री पद के लिए नाम का एलान होने पर यूलिया स्वीरीडेंको ने एक बयान जारी कर कहा कि यूक्रेन बेहद अहम दौर से गुजर रहा है और फिलहाल उनकी प्राथमिकता युद्धग्रस्त यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को बेहतर करना है, साथ ही घरेलू समर्थन कार्यक्रमों को विस्तार देना और हथियारों के उत्पादन में तेजी लाना है। स्वीरीडेंको ने नौकरशाही में कमी करने, व्यापार को बढ़ावा देने और फिलहाल गैर जरूरी खर्चों में कमी लाने की भी बात कही। स्वीरीडेंको ने कहा कि फिलहाल उनका पूरा फोकस देश के सभी संसाधनों को सुरक्षा क्षेत्र में लगाने और युद्ध से उबरने पर है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User