यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 22 जुलाई तक झमाझम बारिश के आसार; तापमान में आएगी गिरावट

Jul 17, 2026 - 12:37
 0  189
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 22 जुलाई तक झमाझम बारिश के आसार; तापमान में आएगी गिरावट

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और 22 जुलाई तक पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मध्यम से अच्छी बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

 

मौसम विभाग ने दक्षिणी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इनमें सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर और बलिया प्रमुख हैं। इससे पहले गुरुवार को तराई क्षेत्र समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

 

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है। इसके प्रभाव से 17 जुलाई के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बारिश का दायरा बढ़ेगा, तापमान में कमी आएगी और उमस से राहत मिलेगी।

 

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखीमपुर खीरी में 62.4 मिमी, महराजगंज में 32 मिमी, बाराबंकी में 28 मिमी, आगरा में 22.6 मिमी और लखनऊ में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, बुंदेलखंड के कुछ जिलों में गर्मी का असर बना रहा। बांदा में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 38.6 डिग्री सेल्सियस और झांसी में 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

मौसम विभाग ने लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और भारी बारिश की संभावना वाले क्षेत्रों में आवश्यक सतर्कता बरतने की सलाह दी है। लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर यातायात प्रभावित होने की भी आशंका जताई गई है।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.