युवा विकास समिति ने सौंरा पावर हाउस पर किया प्रदर्शन, भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट को लेकर जताई चिंता

Thursday, June 12, 2025 - 19:34
Updated: 1 year ago
0
युवा विकास समिति ने सौंरा पावर हाउस पर किया प्रदर्शन, भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट को लेकर जताई चिंता

फतेहपुर (आरएनआई) वर्तमान समय में शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी के बीच जनपद के 33/11 सौंरा पावर हाउस क्षेत्र में बिजली संकट ने विकराल रूप ले लिया है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। इसी गंभीर मुद्दे को लेकर युवा विकास समिति ने प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में सौंरा पावर हाउस परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

समिति का कहना है कि क्षेत्र की नई बस्ती में वर्षों पुराने कनेक्शन होने के बावजूद अब तक विभाग ने नई विद्युत लाइन नहीं बिछाई है। इसके बावजूद, जेई अरविंद सरोज द्वारा उपभोक्ताओं की आपूर्ति काटने की चेतावनी देना जनविरोधी रवैये को दर्शाता है। संगठन ने यह भी बताया कि अमौरा ग्राम सभा के दोभैया पूर्व इलाके का ट्रांसफार्मर पिछले 20 से 22 दिन से जला पड़ा है, जिसे आज तक बदला नहीं गया। भीषण गर्मी में लोगों को अंधेरे और गर्मी दोनों से जूझना पड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि जब लोग बिजली संबंधी शिकायत लेकर अधिकारियों को फोन करते हैं, तो जेई और अन्य जिम्मेदार कर्मी फोन तक नहीं उठाते। कार्यालय में भी वे समय से मौजूद नहीं रहते, जिससे मरम्मत कार्य में देरी होती है और उपभोक्ताओं को घंटों, कभी-कभी तो पूरे दिन तक परेशान रहना पड़ता है। समिति ने मांग की है कि जब तक नई लाइन नहीं डाली जाती, तब तक उपभोक्ताओं की आपूर्ति यथावत रखी जाए और खराब ट्रांसफार्मर को अविलंब बदला जाए। साथ ही जेई को समय से कार्यालय में बैठने और समस्याएं सुनने का निर्देश दिया जाए। संगठन ने चेताया कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में मन्नीलाल, रीशू, रामआसरे, विकास यादव, जितेन्द्र, लालमन, गोलू, बबलू, शेखर, सर्वेश, जगत नारायण, रामपाल, मोहित आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User